Drishyam 3 Box Office Day 16
Drishyam 3 Box Office Day 16: जीतू जोसेफ (Jeethu Joseph) की फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) बीते 16 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है. अभी 2 दिन पहले ही राम चरण की फिल्म पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है. पेद्दी के आते ही फिल्म 'दृश्यम 3' की हालत अचानक गिर गई है. लोग मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म से ज्यादा पेद्दी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. अब बात की जाए अब तक के कलेक्शन की तो फिल्म 'दृश्यम 3' ने 16वें दिन केवल 80 लाख रुपए का बिजनेस किया है. इसी के साथ फिल्म 'दृश्यम 3' का नेट कलेक्शन 103.43 करोड़ रुपए हो गया है. इंडिया का ग्रॉस कलेक्शन 120.01 करोड़ रुपए आंका जा रहा है. वहीं फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 111.25 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. इसी के साथ फिल्म 'दृश्यम 3' का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 231.26 करोड़ रुपए हो चुका है. जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि फिल्म 'दृश्यम 3' को बॉक्स ऑफिस पर और भी कई फिल्में चैलेंज कर रही हैं. यही वजह है जो लोगों के पास इस समय बॉक्स ऑफिस पर और भी ऑप्शन हैं. ऐसे में लोग फिल्म 'दृश्यम 3' के अलावा और फिल्मों को भी एक्सप्लोर कर रहे हैं.
तीसरे हफ्ते में आते-आते मोहनलाल की फिल्म का कलेक्शन गिरता चला जा रहा है. इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर पेद्दी, बंदर और है जवानी तो इश्क होना है रिलीज हुई हैं. इन तीनों फिल्मों में से पेद्दी और है जवानी तो इश्क होना है का बज्ज फैंस के बीच देखने को मिल रहा है. हालांकि वीकेंड आने की वजह से फिल्म 'दृश्यम 3' की कमाई में तेजी देखने को मिल सकती है. वैसे भी हर फिल्म के लिए वीकेंड खास होता है.
पहले दिन का कलेक्शन- 15.85 करोड़ रुपए
दूसरे दिन का कलेक्शन- 11.05 करोड़ रुपए
तीसरे दिन का कलेक्शन- 13.70 करोड़ रुपए
चौथे दिन का कलेक्शन- 13.85 करोड़ रुपए
पांचवे दिन का कलेक्शन- 7.70 करोड़ रुपए
छठे दिन का कलेक्शन- 6.50 करोड़ रुपए
सातवें दिन का कलेक्शन- 6.65 करोड़ रुपए
आठवें दिन का कलेक्शन- 6.65 करोड़ रुपए
नवें दिन का कलेक्शन- 4.30 करोड़ रुपए
दसवें दिन का कलेक्शन- 5.10 करोड़ रुपए
ग्याहरवें दिन का कलेक्शन- 5.35 करोड़ रुपए
बारहवें दिन का कलेक्शन- 2.20 करोड़ रुपए
तेहरवें दिन का कलेक्शन- 1.55 करोड़ रुपए
चौदहवें दिन का कलेक्शन- 1.25 करोड़ रुपए
पंद्रहवें दिन का कलेक्शन- 0.93 करोड़ रुपए
सोहलवें दिन का कलेक्शन- 0.80 करोड़ रुपए
भले ही समय के साथ फिल्म 'दृश्यम 3' की कमाई गिर रही हो लेकिन लोग अब भी इस फिल्म की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. फैंस का कहना है कि फिल्म 'दृश्यम 3' बेहतरीन मलयालम थ्रिलर में से एक है. मोहनलाल ने फिल्म 'दृश्यम 3' में शानदार काम किया है. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ...