Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

ओपनिंग डे पर 'एक दीवाने की दीवानियत' का भी दिखा दम, पहले दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

कल यानी मंगलवार को दिवाली के मौके पर मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ के साथ ही हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ रिलीज हुई. आइए फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के बारे में जानते हैं.

By: Mishra Rajivranjan  |  Published: October 22, 2025 8:22 AM IST

ओपनिंग डे पर 'एक दीवाने की दीवानियत' का भी दिखा दम, पहले दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म थामा के साथ ही हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ सिनेमाघरों में लग चुकी है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने अच्छी शुरूआत की है.

हर्षवर्धन की फिल्म ने की अच्छी शुरूआत

21 अक्टूबर को रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. थामा और कांतारा चैप्टर 1 जैसी फिल्मों की मौजूदगी में भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाया है. मंगलवार को अपने रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ की कमाई की है. रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये है. इस हिसाब से फिल्म ने शानदार शुरूआत की है.

इस फिल्म की रिलीज के बाद ‘सनम तेरी कसम’ स्टारर हर्षवर्धन राणे एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. हर्षवर्धन इन दिनों फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं. ऐसे में उनकी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. अब देखना ये होगा कि आगे फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहेगा.

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ फैंस को काफी पसंद आई है. मिलाप एंड मिलान जावेरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से मेकर्स को काफी उमीदें हैं. बता दें कि इसके ट्रेलर और गानों को पहले ही दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब यह थिएटर्स में आ गई है, तो अब ये देखना बहुत दिलचस्प होगा कि आगे इस फिल्म को कैसा रिस्पांस मिला है.