Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office: हर्षवर्धन की फिल्म ने उड़ाई 'थामा' की नींद, दो दिन में धुआंधार कमाई

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection: आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की थामा और हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की एक दीवाने की दीवानियत एक ही दिन 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.

By: Mishra Rajivranjan  |  Published: October 23, 2025 6:31 AM IST

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office: हर्षवर्धन की फिल्म ने उड़ाई 'थामा' की नींद, दो दिन में धुआंधार कमाई

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना की थामा और हर्षवर्धन राणे की एक दीवाने की दीवानियत एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. दोनों ही फिल्में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं. हॉरर-कॉमेडी थामा में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना हैं जबकि दीवाने की दीवानियत में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा नजर आ रहे हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी पसंद को जा रही है. आइए हर्षवर्धन राणे की फिल्म के दो दिन के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' 21 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई है. इसके साथ ही मैडॉक फिल्म्स की नई हॉरर कॉमेडी थामा ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है. थामा में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे स्टार्स शामिल हैं. बावजूद इसके एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में अनुमानित 9 करोड़ की कमाई की.

जबरदस्त ओपनिंग के साथ फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ की बेहतरीन कमाई की. वहीं फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन भारत में लगभग 7.50 करोड़ की कमाई की है. इस हिसाब से दो दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये हो गया है.