Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Collection Day 8: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 21 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. कम बजट में तैयार हुई ये फिल्म पहले दिन से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वहीं फिल्म को रिलीज हुए अब हफ्तेभर से ज्यादा का समय बीत रहा है. इन 8 दिनों में फिल्म ने अच्छी कमाई की है. आइए आज इसके आठवें दिन का कलेक्शन जानते हैं.
‘एक दीवाने की दीवानियत’ की मंगलवार की कमाई भी सामने आ गई है. Sacnilk की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने मंगलवार यानी आठवें दिन 4.35 करोड़ रुपए की कमाई की है. इससे पहले फिल्म ने अपने 7वें दिन 3.5 करोड़ रुपये कमाए थे. इसी के साथ फिल्म अब तक 49.35 करोड़ रुपए का कुल कलेक्शन कर चुकी है. उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी.
TRENDING NOW
थामा के आगे छाई 'दीवानियत'
बता दें कि हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ एक साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं. ऐसे में ‘एक दीवाने की दीवानियत’ आयुष्मान की फिल्म ‘थामा’ को भारी टक्कर दे रही है. दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. हालांकि थामा ने एक बड़ी स्टारकास्ट और बजट के साथ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. मंगलवार को आठवें दिन भी ‘थामा’ ने ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से ज्यादा रुपए कमाए हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates