Ek Villain Returns 1 Week Box Office: जॉन-अर्जुन स्टारर का बुरा हुआ हाल, कमाए केवल इतने करोड़

Ek Villain Returns One Week Box Office: ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' ने एक हफ्ते के अंदर बॉक्स ऑफिस पर केवल 30 करोड़ की कमाई की है।

By: Lalit Chaudhary  |  Published: August 5, 2022 10:05 AM IST

Ek Villain Returns 1 Week Box Office: जॉन-अर्जुन स्टारर का बुरा हुआ हाल, कमाए केवल इतने करोड़

Ek Villain Returns One Week Box Office: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी, जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया स्टारर 'एक विलेन रिटर्न्स' 29 जुलाई के दिन बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। शुरुआत में भले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी लेकिन धीरे-धीरे इसके कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने वीकेंड पर 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में अब 'एक विलेन रिटर्न्स' के एक हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म निर्माताओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार के दिन 1.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' ने 7 दिनों यानी एक हफ्ते में केवल 30.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। एक हफ्ते के नंबर्स देखने के बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

TRENDING NOW

यहां देखिए फिल्म का टोटल कलेक्शन:

शुक्रवार : 6.65 करोड़
शनिवार : 7.00 करोड़ रुपये
रविवार : 8.35 करोड़ रुपये
सोमवार : 2.75 करोड़ रुपये
मंगलवार : 2.50 करोड़ रुपये
बुधवार : 2 करोड़ रुपये
गुरुवार : 1.65 करोड़ रुपये
टोटल: 30.90 करोड़ रुपये

जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का बजट लगभग 62 करोड़ रुपये बताया गया है। फिल्म का कलेक्शन अभी बजट के मुकाबले एकदम आधा है। प्रिंट और एडवरटाइजमेंट की बात करें तो इसपर लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अगर फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन घटती रही, तो ये एक फ्लॉप फिल्म साबित होगी। आने वाले हफ्ते में बड़े पर अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' और आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' भी रिलीज होने जा रही है। इन दोनों की रिलीज के बाद 'एक विलेन रिटर्न्स' को मन मुताबिक स्क्रीन्स मिलना काफी मुश्किल है। फिल्म के बाद कमाई के लिए कुछ ही दिन बाकी है। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और बालाजी मोशन पिक्चर्स ने मिलकर किया है।


About the Author

Lalit Chaudhary