8 दिसंबर को रिलीज़ हुई अली फज़ल, रिचा चड्ढा, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और मनजोत सिंह स्टारर 'फुकरे रिटर्न्स' को बॉक्स ऑफिस के साथ दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है। मृगदीप सिंह लाम्बा के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब भी लोगों को काफी पसंद आ रही है । फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 'फुकरे रिटर्न्स' ने वर्ल्डवाइड अब तक 101.78 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। जिसमें से 93.02 करोड़ रुपये घरेलू बाजार से हुआ है तो बाकी 8.76 करोड़ रुपये गोल्बल मार्केट से हुआ है। वहीं फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कम बजट होने के बावजूद भी फिल्म ने मुनाफा किया है, यह इस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई है। फुकरे फ्रैंचाइज़ी की यह दूसरी फिल्म है। तरन आदर्श ने इस हफ्ते के कलेक्शन की जानकारी दी है।[इसे भी पढ़ें: फुकरे रिटर्न्स ट्रेलर: इस बार 'चूचा' फ्यूचर देखकर 'भोली पंजाबन' को कर देगा अपने प्यार में पागल, देखें वीडियो!]
#FukreyReturns continued its EXCELLENT RUN in Week 2... [Week 2] Fri 3.31 cr, Sat 5.15 cr, Sun 7.10 cr, Mon 2.25 cr, Tue 2.10 cr, Wed 1.75 cr, Thu 1.60 cr. Total: ₹ 73.81 cr.
Biz at a glance...
Week 1: ₹ 50.55 cr
Week 2: ₹ 23.26 cr
Total: ₹ 73.81 cr
India biz. SUPER-HIT.— taran adarsh (@taran_adarsh) December 22, 2017
फिल्म की सफलता के बारे में रिचा चड्ढा ने कहा, "इस सफलता से मैं वाकई रोमांचित हूँ। टीम में खुशी की लहर दौड़ गई है। मैं फिल्म के निर्देशक मृग के लिए बेहद खुश हूँ क्योंकि वह इस सफलता के हकदार हैं। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और बड़ी संख्या में लोग फिल्म का आनंद लेने थिएटर में जा रहे हैं, जिसे देखकर मुझे बेहद प्रसन्नता है।"
इसके अलावा, अली फजल ने कहा, “मुझे इस बात का पहले से अंदाजा था और मुझे याद है कि मैंने अपने एक दोस्त को कहा भी था कि- इस फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति के लिए आने वाला समय बेहतर होगा। 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना इतिहास की किताबों और बॉलीवुड के दिग्गजों के लिए एक छोटी सी उपलब्धि है, जो लोग पर्दे के पीछे रहकर भविष्यवाणी करते हैं और लोगों के करियर का फैसला करते हैं। समय बदल रहा है और दुनिया छोटी हो रही है लेकिन स्टेज का दायरा बढ़ रहा है। इस बदलाव का हिस्सा होने पर मुझे गर्व है। शानदार निर्माता रितेश और फरहान सर की बेहद प्रतिभाशाली लोगों की टीम का उनके सहयोग के लिए मैं तहे दिल से शुक्रगुजार हूँ।"
बता दें इस हफ्ते सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' रिलीज़ हुई है। अब देखना होगा कि सलमान खान के आगे फुकरे रिटर्न्स कितनी कमाई कर सकती है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates