Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 3: विजय वर्मा की ‘गुस्ताख इश्क' पहले वीकेंड ही हुई फुस्स, जानें 3 दिनों में फिल्म ने कितनी की कमाई

Gustaakh Ishq Box Office Collection: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क' 28 नंवबर को रीलीज हुई है. इस फिल्म ने 3 दिनों में बजट के 10 प्रतिशत की कमाई भी नहीं की है.

By: Shreya Pandey  |  Published: December 1, 2025 10:21 AM IST

Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 3: विजय वर्मा की ‘गुस्ताख इश्क' पहले वीकेंड ही हुई फुस्स, जानें 3 दिनों में फिल्म ने कितनी की कमाई

सिनेमाघरों में इन दिनों एक साथ कई फिल्में रिलीज हुई हैं. जिसके कुछ तो बेहद शानदार कमाई कर रहीं हैं वहीं कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती नजर आ रहीं हैं. फिल्म इंडस्ट्री में दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर एक्टर विजय वर्मा की हालिया रिलीज फिल्म 'गुस्ताख इश्क' को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा झटका लगा है. अपने पहले वीकेंड यानी रिलीज के तीन दिनों में, यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह से फुस्स साबित हुई है. ओपनिंग के बाद वीकेंड में जिस तरह का उछाल आना चाहिए था, वह फिल्म में देखने को नहीं मिला. बल्कि ये फिल्म और भी नीचे गिरती गई.

फिल्म की ओपनिंग और वीकेंड कलेक्शन

'गुस्ताख इश्क' ने पहले दिन ही धीमी शुरुआत की थी, और अगले दो दिनों में भी कोई खास कमाई नहीं की. जहां धनुष की फिल्म तेरे इश्क में ने जबरदस्त ओपनिंग की थी. वहीं इस फिल्म की ओपनिंग बहुत ही कमजोर रही है. रिलीज के पहले दिन फिल्म ने मुश्किल से 50 लाख का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ने के बदले और नीचे गिर गई. शनिवार को इस फिल्म ने महज 45 लाख की कमाई की. तीसरे दिन की बात करें तो फिल्म ने 35 लाख की कमाई की है.

इस वजह से नहीं हो रही कमाई

Sacnilk के रिपोर्ट्स के अनुसार इस तरह से इस फिल्म ने 3 दिनों में 1 करोड़ 3 लाख की कमाई की है. यह रिपोर्ट किसी भी हिंदी फिल्म के लिए बेहद खराब शुरुआत मानी जाती है. इस फिल्म में विजय वर्मा जैसा दमदार एक्टर हैं, लेकिन फिर भी इसे कोई पसंद नहीं कर रहा है. अगर बात करें कि ये फिल्म की कमजोरी कि तो जानकारों का मानना है कि फिल्म की कहानी पुरानी है. वहीं इन दिनों सिनेमाघरों में दमदार और नई कहानी वाली फिल्म रिलीज हुई है, जिस वजह से लोग इसे नहीं देख रहें हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.