Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Box Office Collection: हक, थामा और दीवानियत में कौन चल रहा सबसे आगे, किस फिल्म ने की ज्यादा कमाई? जाने टोटल कलेक्शन

Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघर में एक से बढ़ कर एक शानदार फिल्म रिलीज हुईं है, जिसमें आयुष्मान खुराना की थामा, हर्षवर्धन राणे की दीवानियत और इमरान हाशमी की फिल्म हक है. आइए जानते हैं इन फिल्मों में सबसे शानदार किस फिल्म ने कमाई की है.

By: Shreya Pandey  |  Published: November 14, 2025 9:42 AM IST

Box Office Collection: हक, थामा और दीवानियत में कौन चल रहा सबसे आगे, किस फिल्म ने की ज्यादा कमाई? जाने टोटल कलेक्शन

सिनेमाघरों में इन दिनों एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसे लोग भी बहुत पसंद कर रहें हैं. जहां एक तरफ हॉरर-कॉमेडी 'थामा' है तो वहीं दूसरी तरफ रोमांटिक ड्रामा 'एक दीवाने की दीवानियत' और तीसरे नंबर पर इमरान हाशमी की फिल्म 'हक' है. इन तीनों फिल्मों के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज अजय देवगन की अवेटेड फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' रिलीज होने होने वाली है. इस फिल्म की आने से बाकी की फिल्मों की कमाई पर इसका असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं इन तीनों फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा और बॉक्स ऑफिस पर किसने किसको पछाड़ा है.

'थामा' का कलेक्शन

मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म 'थामा' दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी और अब इसे 25 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म ने 24 दिनों में 133.65 करोड़ की कमाई की है. वहीं 24वें दिन की कमाई महज 35 लाख है. आपको बता दें कि इस फिल्म को रिलीज हुए 25 दिन हो गए हैं, जिससे इनकी कमाई को रफ्तार अब धीमी पड़ गई है.

'एक दीवाने की दीवानियत' का कलेक्शन

हर्षवर्धन राणे की इस रोमांटिक फिल्म ने 'थामा' के साथ ही रिलीज हुई थी और यह अब तक इस लिस्ट में शामिल है. यह इन तीनों में ही शानदार कमाई की थी. Sacnilk के रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म ने 24 दिनों में हो 77.30 करोड़ का कलेक्शन किया है. 24वें दिन इस फिल्म ने 50 लाख की कमाई की है. यह फिल्म अपने बजट का 3 गुना कमा चुकी है. वहीं जहां थामा ने 24 वें दिन 35 लाख की कमाई की वहीं इस फिल्म ने 24वें दिन 50 लाख की कमाई की है. जिससे साफ पता चल रहा ही कि इस फिल्म को अब भी लोग देख रहें हैं.

'हक' का कलेक्शन

इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर हक' इन तीनों में सबसे नई रिलीज है. यह फिल्म पिछले हफ्ते यानी 7 नवम्बर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म ने 6 दिनों में 12.90 करोड़ की कमाई की है. वहीं 7वें दिन इस फिल्म ने 1.10 करोड़ की कमाई की थी. इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 14.00 करोड़ है. अगर 13 नवंबर की कमाई के आंकड़ों को देखा जाए तो हक' ने 1.10 करोड़ ने 'थामा' और 'दीवानियत' दोनों से सबसे ज्यादा कमाई की है. लेकिन इस फिल्म को रिलीज हुए महज 7 दिन ही हुए हैं, जिसकी वजह से इसे लोग देख रहें हैं.

किस फिल्म का बजा डंका

बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन की बात करें तो एक दीवाने की दीवानियत फिल्म ने 77.30 करोड़ की कमाई की है, जो उसके बजट का 3 गुना है. वहीं आज 'थामा' ने 133.00 करोड़ का कलेक्शन किया है. जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट ही 140 करोड़ के आसपास है. इस हिसाब से थामा, दीवानियत से पीछे है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.