Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Deewaniyat Collection: हर्षवर्धन राणे की दीवानियत को मिल रहा भरपूर प्यार, 3 दिनों में फिल्म ने बटोरे करोड़ों

Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection Day 3: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. तीन दिन में फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है.

By: Mishra Rajivranjan  |  Published: October 24, 2025 10:33 AM IST

Deewaniyat Collection: हर्षवर्धन राणे की दीवानियत को मिल रहा भरपूर प्यार, 3 दिनों में फिल्म ने बटोरे करोड़ों

Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection: छोटे से बजट में तैयार हुई हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इन दिनों दर्शकों का दिल जीत रही है. दीवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है. 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ के साथ रिलीज हुई इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है.

थामा से आगे निकली दीवनियत

अपने रिलीज के दिन दिनों में फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है. बॉक्स ऑफिस पर इसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. ‘थामा’ के साथ ही लोग इस फिल्म को भी खूब एंजॉय कर रहे हैं. थामा की कमाई भले ही दीवानीयत से ज्यादा हो, लेकिन अगर बजट के हिसाब से देखें ‘एक दीवाने की दीवानियत’ थामा से बहुत आगे है. एक तरफ जहां थामा अबतक अपना बजट नहीं निकाल पाई है वहीं ये फिल्म बजट के बेहद करीब पहुंच चुकी है.

तीसरे दिन की कमाई

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' 21 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में अनुमानित 9 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद दूसरे दिन 7.75 करोड़. जबकि तीसरे दिन कमाई 6 करोड़ रही है. इस तरह भारत में इसका कलेक्शन 22.75 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ा 25 करोड़ पार हो गया. जबकि फिल्म का बजट केवल 30 करोड़ का बताया गया है.