Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection Day 7: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है. सिनेमाघरों में लॉफ इस फिल्म पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. फिल्म की कहानी और गानें दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. यहीं कारण है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई कर रही है. आइए फिल्म के 7वें दिन के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.
7वें दिन की कमाई
'एक दीवाने की दीवानियत' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 6 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में अनुमानित 41.50 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं फिल्म का 7वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखें तो Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक अब तक ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपने सातवें दिन (प्रारंभिक अनुमान) भारत में लगभग 3.35 करोड़ की कमाई की है. इस तरह फिल्म की अब तक की टोटल कमाई 44.85 करोड़ रुपये हो गए हैं. हालांकि छठे दिन की तुलना में सातवें दिन के कलेक्शन में लगभग 78% की गिरावट आई.
TRENDING NOW
अब तक की टोटल कमाई
पहले दिन - 10.10 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 8.88 करोड़ रुपये
तीसरा दिन - 6 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 5.5 करोड़ रुपये
पांचवा दिन- 6.25 करोड़ रुपये
छठवां दिन- 5.53 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 3.35 करोड़ रुपये
कुल- 44.85 करोड़ रुपये
‘एक दीवाने की दीवानियत’ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी लगी हुई हैं, लेकिन इसके बावजूद भी लोग इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं. पहले दिन फिल्म ने 10 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की थी. बाद में फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई. हालांकि छोटे से बजट में तैयार हुई इस फिल्म से मेकर्स को काफी उमीदें हैं. इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा लीड रोल में हैं. इसका निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates