साल 2017 न तो सलमान खान के लिए बहुत अच्छा साल रहा है और न ही शाहरुख खान के लिए। दोनों ही स्टार्स की हालिया रिलीज फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर पड़ी हैं। वैसे जब इन दोनों स्टार्स की फिल्में आती हैं तो हम आपको रिकॉर्ड्स की जानकारी देते हैं कि किसकी फिल्म ने कितने रिकॉर्ड तोड़े और बनाये लेकिन इस बार तो इनकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े ही ऐसे नहीं थे कि आपको बताये जा सके हैं।
हांलाकि अपने आमिर खान साहब अभी बॉक्स ऑफिस की मार से दूर हैं। उनकी पिछली रिलीज फिल्म दंगल बॉलीवुड सिनेमा की सबसे सफल फिल्म साबित हुई। इसके बाद उनकी एक फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार अभी आना बाकी है। जिसमें वो एक एक्सटेंडेड कैमियो में दिखेंगे। देखना होगा कि वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा बिजनेस करती है।
अब आगे आने वाले दिनों में किस फिल्म का कैसा कारोबार रहेगा यह तो कोई नहीं जानता है लेकिन हम आपको बॉलीवुड के तीनों खान की पिछले 10 साल में फ्लॉप हुई फिल्मों की लिस्ट जरुर दिखा सकते हैं। यह ऐसी फिल्में थीं जिनसे बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की उम्मीद थी लेकिन यह रिलीज होते ही धड़ाम से गिर पड़ीं। तो चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट....
1. शाहरुख खान:
शाहरुख खान साहब की पिछले 10 सालों में 15 फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें से 3 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी हैं।
2. सलमान खान:
अपने भाईजान की पिछले 10 सालों में 21 फिल्में रिलीज हुई हैं और इनमें से 10 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गईं।
3. आमिर खान:
आमिर खान तीनों खान में सबसे ज्यादा सही रहे हैं। उनकी पिछले 10 सालों में 8 फिल्में रिलीज हुई हैं और 2 ही फ्लॉप हुई हैं।