Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Hichki Box Office Record: रानी मुखर्जी की ‘हिचकी’ ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर ‘पीके’ को चीन में चटाई धूल, बनाया यह रिकॉर्ड

देखिए रानी मुखर्जी की 'हिचकी' ने चीन में अब तक कितने करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है ?

By: Rahul Sharma  |  Published: October 31, 2018 9:18 AM IST

Hichki Box Office Record: रानी मुखर्जी की ‘हिचकी’ ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर ‘पीके’ को चीन में चटाई धूल, बनाया यह रिकॉर्ड

भारतीय दर्शकों का दिल जीतने के बाद रानी मुखर्जी की हिट फिल्म 'हिचकी' चीनी बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाका कर रही है। अपनी चीन में की गई कमाई की मदद से फिल्म 'हिचकी' ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। अगर फिल्म के सिर्फ चीनी बॉक्स ऑफिस की बात की जाए तो इसने वहां आमिर खान की 'पीके' को धूल चटा दी है।

Box Office Record: अजय देवगन की ‘रेड’ और अक्षय कुमार की ‘पैडमैन’ को 'बधाई हो' ने चटाई धूल, बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

आमिर खान की 'पीके' ने चीन में 120 करोड़ रुपये का जबरदस्त कारोबार किया था लेकिन रानी मुखर्जी की 'हिचकी' ने चीन में अब तक 121 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी के साथ 'हिचकी' चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवी भारतीय फिल्म बन गई है। इसके ऊपर इस समय 'दंगल', 'सीक्रेट सुपरस्टार', 'बजरंगी भाईजान' और 'हिन्दी मीडियम' जैसी फिल्में हैं।

बता दें चीन के बाद यशराज बैनर अब 'हिचकी' को ताइवान और हॉन्ग-कॉन्ग में भी रिलीज करने की प्लानिंग कर रहा है। इन दोनों जगह भी रानी मुखर्जी की 'हिचकी' से जबरदस्त कमाई की उम्मीद की जा रही है। रानी मुखर्जी ने अपनी फिल्म को मिली बम्पर सफलता के बारे में बताया है, ‘किसी भी फिल्म की सफलता इस आधार पर होनी चाहिए कि इसने कितने लोगों के दिलों को छुआ है। एक अच्छी फिल्म हर किसी को पसंद आती है। मुझे खुशी है कि हमारे देश की फिल्म हिचकी विदेशों में भी इतना अच्छा कारोबार कर रही है। मुझे लगता है कि हिचकी के माध्यम से हमने बहुत ही अच्छा संदेश दिया है, जो सीमाओं तक सीमित नहीं है। मुझे खुशी है कि चीन में भी लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। मैं हिचकी की पूरी टीम और यशराज बैनर को बधाई देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे इतनी खूबसूरत फिल्म दी। मैं हमेशा हिचकी की यादों को दिल में सजा कर रखूंगी।’

हमें पूरी उम्मीद है कि जिस तरह से 'हिचकी' ने चीन में अपना परचम फहराया है, उसी तरह से यह ताइवान और हॉन्ग-कॉन्ग में भी अच्छा कारोबार करेगी।

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...