Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Rajinikanth के आगे फेल हुए ऋतिक रोशन-Jr NTR? 'वॉर 2' और 'कुली' के बीच कांटे की टक्कर, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

War 2 vs Coolie: रजनीकांत स्टारर 'कुली' और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' एक ही दिन 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. ऐसे में दोनों मचअवेटेड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिल रहा है. दोनों के बीच ही कांटे की टक्कर दिख रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन किसके आगे फेल हुआ...

By: Sadhna Mishra  |  Published: August 18, 2025 9:29 AM IST

Rajinikanth के आगे फेल हुए ऋतिक रोशन-Jr NTR? 'वॉर 2' और 'कुली' के बीच कांटे की टक्कर, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

War 2 vs Coolie: 14 अगस्त 2025 को बॉक्स ऑफिस पर दो मचअवेटेड फिल्मों ने दस्तक दी और दोनों ही सुपरस्टार्स की मेगा बजट मूवीज है. पहली साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की 'कुली' और दूसरी बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की 'वॉर 2'. अब इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिल रहा है. 'कुली' और 'वॉर 2' के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों मूवीज को रिलीज हुए अब 4 दिन हो चुके हैं और चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी सामने आ चुके हैं, तो चलिए जानते हैं कि, रजनीकांत के आगे ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर फेल हुए या फिर अभी भी वह टक्कर दे रहे हैं.

Coolie ने चौथे दिन कितने का कलेक्शन किया?

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत की फिल्म 'कुली' के चौथे दिन के आंकड़े में काफी गिरावट देखने को मिली है. चौथे दिन इस फिल्म ने सिर्फ 35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. हालांकि, यह रिपोर्ट खबर लिखे जाने तक की है. इसमें आगे बदलाव हो सकते हैं, लेकिन अब तक के सामने आए आंकड़ो के मुताबिक इस फिल्म की कुल कमाई 194.25 करोड़ रुपए हो चुकी है. ऐसे में फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है.

चौथे दिन कितना रहा War 2 का कलेक्शन?

'वॉर 2' के बॉक्स ऑफिस (War 2 Box Office Collection) उतार-चढ़ाव के बीच मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म को वीकेंड पर फायदा मिलेगा लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आया, 'वॉर 2' को रविवार का भी फायदा नहीं मिला चौथे दिन फिल्म ने सिर्फ 31 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. हालांकि, ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं बाद में इसमें बदलाव हो सकते हैं, लेकिन अभी तक के आंकड़ो के मुताबिक फिल्म अब तक 173.60 करोड़ रुपए का करोबार (War 2 Box Office Collection 4th Day) कर चुकी है और 200 करोड़ क्लब में शामिल होने में चंद दूरी बची है. उम्मीद है की पांचवे दिन की कमाई से ये दूरी भी मिट जाएगी.

कौन किस पर पड़ा भारी?

अभी तक के सामने आए आंकड़ो के मुताबिक, रजनीकांत और ऋतिक रोशन के बीच अभी भी कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, दोनों ही फिल्में जल्द ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली हैं, लेकिन अभी भी ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर पर 74 साल के रजनीकांत भारी पड़ते नजर आ रहे हैं.