Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

War 2 vs Coolie Box Office Collection: ऋतिक रोशन-रजनीकांत की फिल्मों की हालत खराब, 12वें दिन कलेक्शन गिरकर रह गया इतना

War 2 vs Coolie: ऋतिक रोशन और रजनीकांत की फिल्मों के दूसरे मंडे के कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जो बहुत ही निराशाजनक हैं. सोमवार को दोनों ही सुपरस्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औधें मुंह गिरी.

By: Sadhna Mishra  |  Published: August 26, 2025 6:02 AM IST

War 2 vs Coolie Box Office Collection: ऋतिक रोशन-रजनीकांत की फिल्मों की हालत खराब, 12वें दिन कलेक्शन गिरकर रह गया इतना

War 2 vs Coolie Box Office Collection 12th Days: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वॉर 2' (War 2) और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की बिग बजट मूवी 'कुली' (Coolie) पिछले दो हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर देती नजर आ रही हैं. रिलीज के बाद से ही दोनों फिल्मों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, सेकंड मंडे तक दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन को लेकर मेकर्स को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, वीकेंड के अगले ही दिन दोनों फिल्मों की कमाई अर्श से फर्श तक पहुंच गई हैं, तो चलिए जानते हैं 'वॉर 2' और 'कुली' ने 12वें (War 2 vs Coolie Box Office Collection 12th Days) दिन कितने का कलेक्शन किया.

मंडे टेस्ट में फेल या पास, क्या रहा War 2 का रिजल्ट?

sacnilk के अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, जहां पिछले दिन ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' के कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली थी, वहीं मंडे को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स निकलती नजर आई. सेकंड मंडे का कलेक्शन देख मेकर्स को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, दूसरे सोमवार को 'वॉर 2' ने महज 2.25 करोड़ का ही कारोबार किया है. हालांकि, यह आंकड़े खबर लिखे जाने तक के ही है आगे इनमें बदलाव हो सकता है, लेकिन अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक 400 करोड़ के बजट में बनी 'वॉर 2' ने अब तक सिर्फ 224.25 करोड़ की ही कमाई की है.

12वें दिन Coolie ने कितना किया कलेक्शन?

वहीं अगर बात करें रजनीकांत स्टारर मेगा बजट फिल्म 'कुली' की तो, दूसरे सोमवार को यह भी बॉक्स ऑफिस पर औधे मुंह गिरती नजर आई. रविवार को जहां 'कुली' ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ते हुए 11.35 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं सोमवार को फिल्म 3.00 करोड़ के कलेक्शन पर ही सिमटकर रह गई. खबर लिखे जाने तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, 'कुली' सेकंड मंडे को सिर्फ 3 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई. अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक, 350 करोड़ के बजट में बनी रजनीकांत की फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 260.35 करोड़ रुपए ही हो पाया है.

12 दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने बनाई पकड़?

वहीं अगर बात करें 'वॉर 2' और 'कुली' के क्लैश की दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई थी और रिलीज के दिन से ही दोनों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, लेकिन ऋतिक की फिल्म से रजनीकांत की फिल्म लगातार एक कदम आगे ही चल रही है. सेकंड मंडे को बॉक्स ऑफिस पर औधे मुंह गिरने के बावजूद रजनीकांत की 'कुली' अभी भी ऋतिक की 'वॉर 2' पर भारी पड़ती नजर आ रही है.