Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

War 2 vs Coolie: वीकेंड खत्म होते ही छूटा 'वॉर 2' और 'कुली' का पसीना, जानें कौन किस पर पड़ा भारी

War 2 vs Coolie: एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' और रजनीकांत की 'कुली' के बीच रिलीज के दिन से ही क्लैश देखने को मिल रहा है. दोनों ही मेगा बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं. इस फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं. ऐसे में आइए जानते हैं 5वें दिन कौन किस पर भारी पड़ा...

By: Sadhna Mishra  |  Published: August 19, 2025 10:44 AM IST

War 2 vs Coolie: वीकेंड खत्म होते ही छूटा 'वॉर 2' और 'कुली' का पसीना, जानें कौन किस पर पड़ा भारी

War 2 vs Coolie Box Office Collection Days 5: 14 अगस्त 2025 का दिन मूवी लवर्स के लिए बेहद खास था, क्योंकि इस दिन बॉक्स ऑफिस पर दो मचअवेटेड फिल्मों ने दस्तक दी और दोनों ही सुपरस्टार्स की मेगा बजट मूवीज है. पहली साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की 'कुली' और दूसरी बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की 'वॉर 2'. लेकिन एक ही दिन रिलीज होने की वजह से दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिल रहा है. रजनीकांत और ऋतिक रोशन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों मूवीज को रिलीज हुए अब 5 दिन हो चुके हैं और चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी सामने आ चुके हैं, तो चलिए जानते हैं कि, कौन किस पर भारी पड़ रहा है.

5वें दिन Coolie का कितना रहा कलेक्शन?

sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, भारी गिरावट के साथ रजनीकांत की मचअवेटेड फिल्म 'कुली' ने 12.15 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया. हालांकि, ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के ही है आगे इनमें बदलाव हो सकता है, लेकिन अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक ही 'कुली' की अबतक की कुल कमाई 206.67 करोड़ रुपए हो चुकी है और इसी के साथ फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर ली है.

5वें दिन War 2 का कितना रहा कलेक्शन?

sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, 'वॉर 2' 5वें दिन बॉक्स ऑफिस (War 2 5th Day Box Office Collection) पर औधे मुंह गिर पड़ है. महज दो दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली 'वॉर 2' को 200 करोड़ के क्लब में जाने से पसीने छूट रहे हैं. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी वाली इस फिल्म ने पांचवे दिन महज 8.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. हालांकि, यह आंकड़े खबर लिखे जाने तक के ही है आगे इसमें और भी बदलाव हो सकते हैं. लेकिन अब तक के आंकड़ो के मुताबिक, 'वॉर 2' का टोटल कलेक्शन 183.25 करोड़ रुपए हुए हैं.

War 2 Box Office Collection

कौन किस पर पड़ा भारी?

'वॉर 2' और 'कुली' के अब तक के सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, पांचवे दिन जहां ऋतिक की स्पाई यूनिवर्स ने 8.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, वहीं रजनीकांत की एक्शन मूवी ने 12.15 करोड़ रुपए का कारोबार किया. ऐसे में गिरावट के बावजूद रजनीकांत की 'कुली' ऋतिक की 'वॉर 2' से आगे चल रही है. इस लिहाज से गिरावट के बीच भी 'कुली' ही नंबर 1 की पोजिशन पर बनी हुई है.