Ikkis Movie: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) अपनी पहली थिएट्रिकल फिल्म 'इक्कीस' (Ikkis) को लेकर चर्चा में हैं. श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह वॉर-बायोपिक धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. फिल्म के चौथे दिन यानी कि पहला रविवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं. ताजा रिपोर्टों के अनुसार, अगस्त्य नंदा ने महज 4 दिनों में वह कर दिखाया है, जिसे करने में अभिषेक बच्चन की डेब्यू फिल्म को हफ्तों लग गए थे.
अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' का चौथा दिन
नए साल के पहले दिन रिलीज हुई 'इक्कीस' ने अपने पहले वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन किया है. 4 जनवरी यानी रविवार की छुट्टी का फिल्म को भरपूर फायदा मिला है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को करीब 5.00 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म का अब तक का कुल भारत में नेट कलेक्शन 20.15 करोड़ के पार पहुंच गया है. शुक्रवार की तुलना में रविवार की कमाई में करीब 40% से ज्यादा का उछाल देखा गया है, जो इस फिल्म के लिए एक पॉजिटिव ग्रोथ है.
TRENDING NOW
मामा अभिषेक की 'रिफ्यूजी' का क्या था हाल?
हम अगस्त्य नंदा की इस फिल्म की तुलना उनके मामा अभिषेक बच्चन के डेब्यू फिल्म से कर रहें हैं, तो साल 2000 में आई अभिषेक बच्चन की डेब्यू फिल्म 'रिफ्यूजी' भी एक बड़े कैनवास वाली फिल्म थी, जिसे जे.पी. दत्ता ने निर्देशित किया था. 'रिफ्यूजी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 17.08 करोड़ का लाइफटाइम नेट बिजनेस किया था. अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' ने अपने रिलीज के चौथे दिन ही 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. यानी अगस्त्य ने महज 96 घंटों में अपने मामा की पहली फिल्म के पूरे लाइफटाइम की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, यहां यह गौर करना जरूरी है कि 25 साल पहले टिकट की दरें और स्थिति काफी अलग थी, लेकिन आज के हिसाब से अगस्त्य की यह शुरुआत एक 'सॉलिड' डेब्यू मानी जा रही है.
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
'इक्कीस' की सफलता के पीछे एक बड़ी वजह दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र का इमोशनल कनेक्ट भी है. यह उनकी आखिरी फिल्म है, और फैंस उन्हें अंतिम बार स्क्रीन पर देखने के लिए उमड़ रहे हैं. इसके साथ ही, अगस्त्य के लिए यह राह आसान नहीं थी, क्योंकि उनके सामने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और हॉलीवुड की 'अवतार 3' जैसी बड़ी फिल्में दीवार बनकर खड़ी थीं. 'धुरंधर' की आंधी के बावजूद 'इक्कीस' का 20 करोड़ की कमाई करना बड़ी बात है. अगर 'इक्कीस' की यह रफ्तार अगर सोमवार को भी जारी रहती है, तो यह फिल्म जल्द ही 50 करोड़ के क्लब की ओर कदम बढ़ाएगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates