Ikkis Movie: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों युद्ध की कहानियों और देशभक्ति के जज्बे का मुकाबला देखने को मिल रहा है. श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'इक्कीस' (Ikkis) ने अपनी धीमी और स्थिर रफ्तार से आगे बढ़ रही है. रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार, 6 जनवरी 2026 के आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि अगस्त्य नंदा की फिल्म ने फरहान अख्तर की बड़े बजट वाली '120 बहादुर' को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल चुकी है. आइए जानते हैं 'इक्कीस' के छठे दिन के आंकड़े और यह फिल्म '120 बहादुर' से कैसे आगे निकल गई.
'इक्कीस' का छठे दिन का कलेक्शन
फिल्म 'इक्कीस' परमवीर चक्र विजेता अरुण खेतरपाल के अदम्य साहस की कहानी है. फिल्म ने वीकडेज में अपनी पकड़ बनाए रखी है. Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को फिल्म ने भारत में करीब 1.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. सोमवार को इस फिल्म ने 1.35 करोड़ की कमाई की थी. इसके के मुकाबले मंगलवार को फिल्म की कमाई में मामूली उछाल देखा गया, जो फिल्म के लिए एक पॉजिटिव है. अब तक भारत में 'इक्कीस' का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 23.00 करोड़ के करीब पहुंच चुका है.
TRENDING NOW
'120 बहादुर' Vs 'इक्कीस'
युद्ध पर आधारित इन दो फिल्मों के बीच तुलना काफी दिलचस्प रही है. फरहान अख्तर की '120 बहादुर' को बड़े लेवल पर रिलीज किया गया था, लेकिन यह फिल्म 6 दिनों में केवल 14.10 करोड़ का ही नेट कलेक्शन कर सकी थी. 'इक्कीस' ने अपने बजट और स्टार पावर के मुकाबले कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है. जहां '120 बहादुर' का 6वें दिन का कलेक्शन गिरकर 1.10 करोड़ रह गया था, वहीं 'इक्कीस' ने 1.50 करोड़ कमाकर ठीक स्थिति में बनी हुई है.
अगस्त्य नंदा का डेब्यू
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के लिए यह फिल्म एक बड़ी जीत है. उन्होंने केवल 6 दिनों में 23 करोड़ की कमाई की, जिससे यह साफ पता चलता है कि दर्शक इस सिनेमा को पसंद कर रहे हैं. श्रीराम राघवन ने फिल्म को मसालेदार बनाने के बजाय युद्ध की कहानी और एक युवा सिपाही की इमोशन को दिखाया है फिल्म में धर्मेंद्र की मौजूदगी ने भी दर्शकों को भावुक किया है, जिसे उनकी विदाई फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates