नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर दो अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. एक तरफ श्रीराम राघवन की वॉर-ड्रामा 'इक्कीस' (Ikkis) थी, जिसने 1 जनवरी को सिनेमाघरों में कदम रखा. दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रॉम-कॉम 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (TMMTMTTM) थी, जो अपना पहला हफ्ता पूरा कर चुकी थी. आइए जानते हैं कि न्यू ईयर के इस खास मौके पर दर्शकों ने किस फिल्म पर ज्यादा प्यार लुटाया और किसके खाते में कितनी कमाई आई.
अगस्त्य नंदा की दमदार ओपनिंग
1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई 'इक्कीस' अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के लिए बेहद खास है. शहीद अरुण खेत्रपाल की बायोपिक होने के कारण फिल्म को लेकर पहले से ही इमोशनल माहौल बना हुआ था. 'इक्कीस' ने अपने ओपनिंग डे पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारत में लगभग 7 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. यह फिल्म दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है, जिन्हें पर्दे पर देख दर्शक काफी भावुक हो रहे हैं. फिल्म को मिली पॉजिटिव रिव्यू ने इसकी कमाई को बढ़ाया है.
TRENDING NOW
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी आठवें दिन की कमाई
25 दिसंबर यानी कि क्रिसमस को रिलीज हुई कार्तिक-अनन्या की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत स्ट्रगल करती नजर आ रही है. हालांकि न्यू ईयर की छुट्टी थी, फिर भी फिल्म 'इक्कीस' की लहर के सामने टिक नहीं पाई. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने आठवें दिन (गुरुवार) महज 1.35 करोड़ का बिजनेस किया. पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 31.75 करोड़ तक पहुंचा है. 90 करोड़ के भारी-भरकम बजट के सामने यह कमाई काफी कम मानी जा रही है.
न्यू ईयर पर किसने मारी बाजी?
अगर सिर्फ 1 जनवरी की कमाई की बात करें, तो 'इक्कीस' ने बाजी मार ली है. जहां 'इक्कीस' ने 7 करोड़ के करीब की ओपनिंग ली, वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म मात्र 1.35 करोड़ पर सिमट गई.
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का कहर
इन दोनों फिल्मों के बीच एक और नाम है जो बॉक्स ऑफिस को अपने कब्जे में लिए हुए है वह है रणवीर सिंह की 'धुरंधर'. फिल्म ने अपने 28वें दिन भी 15.75 करोड़ की कमाई कर यह साबित कर दिया कि असली 'धुरंधर' वही है. नए रिलीज होने के बावजूद 'इक्कीस' भी रणवीर के तूफान को पार नहीं कर पाई. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates