Jaat Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'जाट' (Jaat) को सिनेमाघरों में 8 दिन हो चुके हैं और अभी तक इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये फिल्म 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म के स्टार्स की एक्टिंग से लेकर कहानी तक लोगों को खूब पसंद आ रही है. अब इस सनी देओल की फिल्म 'जाट' के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है. दरअसल, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. आइए जानते हैं कि सनी देओल की फिल्म 'जाट' ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है.
फिल्म 'जाट' के सामने है फिल्म 'केसरी चैप्टर 2'
सनी देओल की फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म सनी देओल का एक्शन अंदाज एक बार फिर लोगों को पसंद आ रहा है. इसके साथ ही फिल्म में विलेन का रोल कर रहे एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ सनी देओल की भिड़ंत लोगों को जबरदस्त मनोरंजन कर रही है. फिल्म 'जाट' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल की फिल्म 'जाट' ने गुरुवार को 4 करोड़ रुपये की कमाई की है और अब तक 61.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि, ये आकड़े फाइनल नहीं हैं. वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के रिलीज होने से सनी देओल की फिल्म 'जाट' पर असर पड़ सकता है. अब देखने वाली बात होगी कि कौन किस पर भारी पड़ता है.
फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' हो चुकी है रिलीज
गोपीचंद मलिनेनी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जाट' में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, जगपति बाबू, रेजिना कैसेंड्रा और राम्या कृष्णन जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं. वहीं, करण सिंह त्यागी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' शुक्रवार यानी आज रिलीज हुई है. इस फिल्म अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे नजर आ रहे हैं. फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' जलियांवाला बाग हत्याकांड का केस लड़ने वाले वकील सी शंकरन नायर पर बेस्ड है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates