Box Office
Jawan Box Office Advance Booking Day 1: एडवांस बुकिंग शुरू होते ही 'जवान' की धमक, बिक गए इतने टिकट्स
Jawan Box Office Advance Booking Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और नयनतारा (Nayanthara) स्टारर निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) की मूवी जवान बॉक्स ऑफिस पर हंगामा करने की तैयारी में है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बंपर टिकट बेचने शुरू कर दिए हैं।
August 27, 2023 4:38 PM IST
Jawan Box Office Advance Booking Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और नयनतारा (Nayanthara) स्टारर निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) की अपकमिंग मूवी जवान 7 सितंबर 2023 के दिन सिनेमाघरों में धावा बोलने की तैयारी में हैं। इससे पहले मेकर्स ने इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। सामने आईं लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दर्शकों ने टिकट खिड़की को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग फिलहाल दिल्ली और मुंबई में शुरू की गई है। जहां मुंबई के थाणे के सभी सिनेमाघरों अभी से ही हाउसफुल होने लगे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही मुंबई में शाहरुख खान के क्रेजी फैंस का जलवा साफ देखने को मिला। जहां एडवांस बुकिंग शुरू होने के चंद मिनटों में ही 1100 टिकट्स अकेले मुंबई के थियेटर्स में बेच डाले हैं।
इसके साथ ही कयास लगने लगे हैं कि शाहरुख खान की मूवी जवान उनकी पिछली रिलीज फिल्म पठान तक को पछाड़ देने वाली है। शाहरुख खान की मूवी के लिए फैंस का ये क्रेज साफ बताता है कि सितंबर महीने में शाहरुख मानिया पूरे देश में देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं, शाहरुख खान की मूवी जवान के टिकट्स कई जगहों पर 1,100 रुपये तक की रेंज में बिक रहे हैं। देश ही नहीं, विदेश में भी इस फिल्म का तहलका मचने लगा है। फिल्म ने अभी तक अमेरिकी मार्केट से ही 200K डॉलर के टिकट्स बेच डाले हैं। इसके साथ ही ये मूवी अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही 1 मिलियन क्लब में एंट्री कर जाने वाली है।
सोशल मीडिया पर अभी से ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज साफ देखा जा रहा है। इस फिल्म में पहली बार साउथ स्टार तमिल निर्देशक एटली कुमार संग काम कर रहे हैं। साथ ही उनकी ऑन स्क्रीन एक्ट्रेस नयनतारा है। जिनके साथ एक्टर की पहली दफा जोड़ी बनेगी। साथ ही मूवी में दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा मूवी में सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी। साथ ही मूवी में थलापति विजय मेन विलेन के रोल में नजर आएंगे। तो क्या आप इस मूवी को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ताजा गॉसिप के लिए हमें Facebook Messenger पर फॉलो करें।