ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और फिर केजीएफ 3, आरआरआर जैसी फिल्मों ने हिंदी दर्शकों की भूख बढ़ा दी है। कोरोना काल के बाद खुले हिंदी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचकर लाना एक टेढ़ी खीर साबित होता जा रहा है। कोरोना काल के बाद से अभी तक बॉलीवुड की सिर्फ दो ही फिल्में सम्मानजनक कारोबार कर सकी है। ये दो फिल्में हैं रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और संजय लीला भंसाली के निर्देशन से सजी आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी। इन दोनों फिल्मों के अलावा जो भी हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में पहुंची फुस्स ही साबित हुई। ऐसा ही हाल बीते दिन रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर फिल्म जयेशभाई जोरदार का रहा है।
थियेटर पर पहले दिन ही औंधे मुंह गिरी रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार
लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघर पहुंची रणवीर सिंह और शालिनी पांडे स्टारर फिल्म जयेशभाई जोरदार ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरुआत की है। इस फिल्म ने पहले दिन कुल 3 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज करवाई है। यशराज बैनर के तले बनी इस फिल्म में सुपरस्टार रणवीर सिंह की मौजूदगी थी। ऐसे में फिल्म का इतना कम बिजनेस होना गवाही दे रहा है कि फिल्म के लिए आने वाले दिन और भी ज्यादा क्रूशियल साबित होने वाले हैं।
#JayeshbhaiJordaar
Friday- ₹ 3 cr nett..Dismal opening !!
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) May 14, 2022
लार्जर दैन लाइफ सिनेमा देखना चाहते हैं दर्शक
हाल ही में रिलीज हुईं पिछली फिल्मों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखें तो पता लगता है कि अब फिल्ममेकर्स के लिए बेहद चुनौती भरा वक्त है। वो वक्त गया जब दर्शक सिर्फ अच्छी कहानी सिनेमाघर देखने पहुंचते थे। इसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म ने बढ़िया और अच्छे कंटेट की सुनामी ला दी है। अब लोग सिर्फ वही फिल्में देखने थियेटर्स पहुंच रहे हैं जो लार्जर दैन लाइफ कहानी लेकर पहुंचे। जिसमें कसी हुई कहानी के अलावा, इमोशन्स, एक्शन, कॉमेडी का जबरदस्त मेल हो। आरआरआर, केजीएफ 2 और सूर्यवंशी जैसी फिल्में इसका उदाहरण है। रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार एक कॉमेडी बेस्ड सोशल ड्रामा फिल्म है। जिसके लिए लोग इसके ओटीटी रिलीज के ही इंतजार में बैठे हैं और सिनेमाहॉल जाने की मशक्कत मोल नहीं लेना चाहते।
Subscribe Now
Enroll for our free updates