Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Jayeshbhai Jordaar Box office collection Day 2: रणवीर सिंह स्टारर नहीं कर पाई दर्शकों को इम्प्रेस, दूसरे दिन के आंकड़ों ने किया निराश

Jayeshbhai Jordaar Box office collection Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' दर्शकों को इम्प्रेस करने में कुछ खास नहीं रही है। इस फिल्म ने दूसरे दिन केवल इतने करोड़ कमाए हैं।

By: Lalit Chaudhary  |  Published: May 15, 2022 1:05 PM IST

Jayeshbhai Jordaar Box office collection Day 2: रणवीर सिंह स्टारर नहीं कर पाई दर्शकों को इम्प्रेस, दूसरे दिन के आंकड़ों ने किया निराश

Jayeshbhai Jordaar Box office collection Day 2: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' (Jayeshbhai Jordaar) 13 मई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस करने में कामयाब नहीं रही है। रणवीर सिंह की सोशल कॉमेडी ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर केवल 3.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 3.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म की दो दिन की कमाई को देखने के बाद मेकर्स की उम्मीद बी घुटने टेकती हुई नजर आ रही है।

इन फिल्मों से मिल रही है रणवीर सिंह स्टारर को कड़ी टक्कर
रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' को महेश बाबू स्टारर 'सरकारू वारी पाटा', शिवकार्तिकेयन की 'डॉन', बंगाली फिल्म 'अपराजितो' और पंजाबी फिल्म 'सौंकन सौंकने' से कड़ी टक्कर मिल रही है। 'जयेशभाई जोरदार' को देखने वालों ने कहा है कि जहां रणवीर सिंह, रत्ना पाठक शाह और शालिनी पांडे ने अच्छी एक्टिंग की है, वहीं स्क्रिप्ट काफी कमजोर निकली है। कई क्रिटिक्स को यह पसंद नहीं आया कि फिल्म में कन्या भ्रूण हत्या के गंभीर मुद्दे अच्छी तरह से दर्शकों के बीच पेश नहीं किया गया।

जबरदस्त है 'जयेशभाई जोरदार' में रणवीर सिंह की एक्टिंग
'जयेशभाई जोरदार' गुजरात में सेट की गई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह जयेशभाई का किरदार निभा रहे हैं। अभिनेता फिल्म का एकमात्र रिडीमिंग फैक्टर है। हमारे क्रिटिक रसेल डिसिल्वा ने लिखा, 'रणवीर सिंह, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह! फिल्म में वो ही सब कुछ है। अभिनेता ने हर फिल्म के साथ एक लंबी छलांग लगाई है और 'जयेशभाई जोरदार' उनकी लिस्ट में एक और फिल्म जुड़ गई है। व्यवहार से भावनाओं तक रणवीर सिंह हर तरह से परफेक्ट हैं। फिल्म में उनकी अदाकारी देखने लायक है।'


About the Author

Lalit Chaudhary