रणवीर सिंह और शालिनी पांडे स्टारर फिल्म जयेशभाई जोरदार 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आज यानी शनिवार को पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आएगा और तब पता चलेगा कि फिल्म आगे कैसी जाने वाली है। हालांकि एक्सपर्ट्स ने पहले ही आंकड़े देना शुरू कर दिए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला के मुताबिक 'जयेशभाई जोरदार' ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ये आंकड़ा शनिवार और रविवार को बढ़ सकता है। जबकि फिल्म को देशभर में 2500 स्क्रीन्स मिली हैं।
Early estimates for #JayeshbhaiJordaar All-India Nett is ₹ 3 Crs..
For Day 1..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) May 14, 2022
जयेशभाई जोरदार को कई फिल्म क्रिटिक्स से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यहां तक कि जो फैंस फिल्म देखकर आ रहे हैं वो फिल्म में कई खामियां गिना रहे हैं। फिल्म एक जोरदार मैसेज के साथ आई है लेकिन इसे लोगों के दिल में नहीं उतार पाई। हालांकि हमेशा की तरह रणवीर सिंह ने फिल्म में अपने पूरे जलवे दिखाए हैं। रणवीर के अलावा शालिनी पांडे, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह ने भी अपना गजब का काम किया है।
वहीं केजीएफ 2 भी तक सिनेमाघरों में अपना वर्चस्व काम रखे हुए है। माना जा रहा है कि 'जयेशभाई जोरदार' के रिलीज होने के बावजूद इस फिल्म ने शुक्रवार को 2 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, जोकि वीकेंड पर फिर बढ़ जाएगी।
क्या है फिल्म की कहानी?
रणवीर सिंह और शालिनी पांडे की फिल्म जयेशभाई जोरदार की कहानी एक ऐसे गुजराती लड़के के बारे में है जिसके पिता जी सरपंच हैं। पिता के बाद अब रणवीर सिंह को ही सरपंच बनना है। और रणवीर के बाद उसके बेटे को। लेकिन कहानी में कुछ और ही हो जाता है। पता चलता है कि घर में लड़की होने वाली है। बस इसके बाद अपनी आने वाली बच्ची को बचाने के लिए जयेशभाई क्या करते हैं, ये इस फिल्म की कहानी है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates