Jayeshbhai Jordaar Occupancy Report Day 1: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की नई फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कोरोना वायरस महामारी से पहले बॉलीवुड में कंटेंट बेस्ड फिल्में काफी धमाल मचा रही थीं लेकिन अब हालात बदलते दिख रहे हैं। ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो 'जयेशभाई जोरदार' ने सिनेमाघरों में बहुत अच्छी शुरुआत नहीं की है और मॉर्निंग शोज में केवल 8% के ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज हुआ है।
कमाल आर खान ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में 'जयेशभाई जोरदार' की खराब शुरुआत पर कटाक्ष किया है और कहा है कि रणवीर सिंह की यह फिल्म भी फ्लॉप होने की कगार पर है। केआरके ने ट्वीट में लिखा है, ‘रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार ने 5-8% की धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म के 30% शोज कैंसिल हो गए हैं क्योंकि उन्हें देखने के लिए ऑडियंस नहीं पहुंची है। रणवीर सिंह और आदित्य चोपड़ा को इस बम्पर सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई।’
Film #JayeshbhaiJordaar has got earth shattering opening of 5-8% in the morning show. 30% shows are canceled because of no audience. Congrats to @RanveerOfficial and #AdiChopra for such a huge success.?
— KRK (@kamaalrkhan) May 13, 2022
क्रिटीक्स कर रहे हैं जयेशभाई जोरदार की तारीफ:
अभिनेता रणवीर सिंह ने 'जयेशभाई जोरदार' में जबरदस्त एक्टिंग की है, जिस कारण उन्हें क्रिटीक्स से खूब तारीफें मिल रही हैं। क्रिटीक्स ने कहा है कि रणवीर सिंह इस जनरेशन के सबसे वर्सेटाइल एक्टर हैं। फिल्म दर फिल्म वो खुद को साबित कर रहे हैं। क्रिटीक्स ने रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' को उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना है।
धीमी रहेगी जयेशभाई जोरदार की शरुआत
कलाकार रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' की शुरुआत थोड़ी धीमी ही रहेगी। फिल्म ने मॉर्निंग शोज में खराब ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराया है, जिस कारण ट्रेड पंडित भी थोड़े निराश हैं। वैसे आपको रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates