‘जॉली एल.एल.बी. 2’ ने पूरी की 100 करोड़ की कमाई, अब खतरे में पड़ी इस खान की बादशाहत !!

'जॉली एल.एल.बी.2' अक्षय कुमार की 7वीं 100 करोड़ी फिल्म बन गयी है

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 22, 2017 3:36 PM IST

आज अक्षय कुमार की ‘जॉली एल.एल.बी. 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई पूरी कर ली है और इसी के साथ यह अक्की की लगातार चौथी 100 करोड़ी फिल्म बन गयी है। अगर अक्षय कुमार की सारी 100 करोड़ी फिल्मों की बात की जाए तो अब तक उनकी 7 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं। इसी के साथ उन्होंने शाहरुख खान की 100 करोड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है क्योंकि हाल में रिलीज हुई शाहरुख की 'रईस' उनकी 7वीं 100 करोड़ी फिल्म थी। इस समय जहां स्टार्स यह सोचते हैं कि वो कौन सी फिल्म करें जिससे उनको बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिले, वहीं अक्षय कुमार एक के बाद एक हिट फिल्मों की गारंटी बन गए हैं। [इसे भी पढ़ें- आज है उस डायरेक्टर का जन्मदिन जिसने सलमान खान को बनाया सुपरस्टार !!]

'हाउसफुल 2' अक्षय कुमार की वो 100 करोड़ी फिल्म थी जिसके बाद यह सिलसिला शुरु हुआ, जो कि 'राउडी राठौड़' से आगे बढ़ा था। इसके बाद अक्षय कुमार की 'हॉली-डे' ने लोगों का दिल जीत कर 100 करोड़ की कमाई की थी, जो कि साउथ की एक फिल्म का रीमेक थी। इन फिल्मों के बाद अक्षय कुमार ने देशभक्ति की फिल्मों को अपने अंदाज में पेश करना शुरु किया और लोगों ने उसे हाथों-हाथ लिया। [इसे भी पढ़ें- फिल्म '2.0' में मेरे साथ नाइंसाफी हुई है: एमी जैकसन]

भले ही इन तीन फिल्मों के बाद अक्की को 100 करोड़ी फिल्म के लिए कुछ इंतज़ार करना पड़ा हो लेकिन 'एयरलिफ्ट' से यह सिलसिला दोबारा शुरु हुआ जिसके बाद 'हाउसफुल 3', 'रुस्तम' और 'जॉली एल.एल.बी.2' उनकी 100 करोड़ी फिल्में बनीं। इसके साथ ही अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे भरोसमंद एक्टर बन गए हैं, जिनके ऊपर फिल्म प्रोड्यूसर रुपये लगाने को हर दम तैयार रहते हैं। वैसे इस साल अक्षय की तीन और फिल्में आनी हैं, यह देखना दिलचस्प होगा कि वे इस क्लब में एंट्री ले पायेंगी या नहीं। अगर वो तीनों भी 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती हैं तो यह एक नया ही रिकॉर्ड बन जायेगा।