Judgementall Hai Kya Box Office Occupancy report: राजकुमार राव-कंगना रनौत की फिल्म को मॉर्निंग शोज में मिला कुछ ऐसा रिस्पॉन्स,  देखिए क्या कहते हैं आंकड़ें

जजमेंटल है क्या (Judgemental Hai Kya) में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की केमिस्ट्री को देखने के लिए मॉर्निंग शोज में कैसा रहा है रिस्पॉन्स। देखिए बॉक्स ऑफिस की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट यहां-

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: July 26, 2019 10:58 AM IST

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) स्टारर फिल्म जजमेंटल है क्या (Judgemental Hai Kya) को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघर पहुंच रही है। इस फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। हालांकि फिल्म की शुरुआत पहले दिन मॉर्निंग शोज में उम्मीद के मुताबिक धीमी दिखी है। इस फिल्म के जबरदस्त ट्रेलर, बढ़िया प्रमोशन और दर्शकों से मिले भारी क्रेज के चलते उम्मीद थी कि दर्शक इसे बढ़िया ओपनिंग दर्ज कराने में मदद करने वाले है। लेकिन मॉर्निंग शोज के आंकड़ें थोड़े कम है।

हालांकि फिर भी मॉर्निंग शोज के बाद शाम तक आंकड़ों में फर्क दिखाई दे सकता है। फिल्म को सुबह के शोज में दर्शकों से मिले वर्ड ऑफ माउथ का असर कैसा रहने वाला है, ये बात शाम को मिली ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट से साफ हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- JudgeMentall Hai Kya movie review: राजकुमार राव-कंगना रनौत की तूफानी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री लूट कर ले जाएगी दिल

जहां तक सुबह के शोज की बात है तो कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म जजमेंटल है क्या को 15 फीसदी की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट हासिल हुई है। ये आंकड़ा हालांकि बहुत अच्छा नहीं है लेकिन फिर भी उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को देखने शाम के शोज में इजाफा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Judgemental Hai Kya screening : Kangana Ranaut की फिल्म देखने उमड़ा बॉलीवुड, Janhvi kapoor और Swara Bhaskar समेत ये सितारे आए नजर

इसकी वजह फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से शुरुआती स्तर पर मिला अच्छा रिस्पॉन्स रहा है। हालांकि कंगना रनौत और एक पत्रकार के बीच हुई झड़प और इसके बाद उठे विवाद ने जरुर फिल्म के प्रमोशन पर असर डाला है। इसी के चलते फिल्म को थोड़ा कारोबारी नुकसान हो सकता है। लेकिन अगर फिल्म को दर्शकों ने पूरे मार्क्स दिए तो जरुर इसका शानदार असर फिल्म के बिजनेस पर देखने को मिलेगा। बॉलीवुड लाइफ की ओर से क्रिटिक्स सुश्री साहू ने फिल्म को पूरे 4 स्टार दिए हैं। ये एक बेहतरीन रिस्पॉन्स की बात साफ करती है। अब क्या आप इस फिल्म को देखने का मूड बना रहे हैं?

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...