BOX OFFICE पर 'कबीर सिंह' का 'सुपर 30' से सीधा मुकाबला, 24वें दिन कमाई पहुंची इतने करोड़

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए जमी हुई हैं।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: July 15, 2019 12:13 PM IST

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए जमी हुई हैं। फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना ताबड़तोड़ कमाई करते हुए दिखाई दे रही हैं। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) के कमाई के कुछ ताजा आंकड़े शेयर किए हैं। जिसके अनुसार, फिल्म में रिलीज के 24वें दिन 259.94 89 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। आपको बता दें, 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) का ये चौथा आंकड़ा हैं। इसके बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई हैं।

शाहिद कपूर की फिल्म का छाया खुमार, Super 30 के आगे भी नहीं है घुटने टेकने को तैयार

आपको बता दें, 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) का चौथा हफ्ते शुरू होने के साथ ही शुक्रवार को फिल्म ने 2.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर दिखाया। शनिवार को इस फिल्म की कमाई में उछाल देखने मिली और कमाई 3.75 करोड़ रुपये की हुई। चौथे हफ्ते के रविवार को 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) का बिजनेस 4.05 करोड़ रुपये का था। सामने आए इन ताजा आंकड़ो पर गौर करें तो 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) को 300 करोड़ रुपए की कमाई को पार करने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) अब तक कमाई के मालमे में कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। ये फिल्म 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में भी शामिल हो गयी हैं।

ऋतिक रोशन की फिल्म का चला जादू, दर्शकों की भारी भीड़ पहुंची सिनेमाघर

मालूम हो कि फिल्म में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। ये फिल्म साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की हिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है। संदीप वांगा रेड्डी ने तेलुगू के साथ- साथ हिंदी रीमेक को भी डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के अलावा सोहम मजूमदार, अर्जन बाजवा, सुरेश ओबेरॉय, कामिनी कौशल और निकिता दत्ता भी अहम किरदार में दिखाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...