Super 30 के कारण धीमी हुई Kabir Singh की रफ्तार, 25 दिनों में कमाए इतने करोड़

‘कबीर सिंह’ (Kabir Singh) ने 25 दिनों में 261.59 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम किया हैं। 12 जुलाई को रिलीज हुई थी शाहिद कपूर की फिल्म। कियारा आडवाणी के साथ दिखे रोमांस करते हुए।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: July 16, 2019 12:08 PM IST

Kabir Singh Box Office Collection Day 25: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म ‘कबीर सिंह’ (Kabir Singh) बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए दिखाई दे रही हैं। पिछली बार जैसे हमने बताया ‘कबीर सिंह’ (Kabir Singh) अपने चौथे वीकेंड में प्रवेश कर चुकी है। इसके बाद फिल्म में चौथे वीकेंड में 10 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर दिया है। इसके बाद ‘कबीर सिंह’ (Kabir Singh) का अब तक का कलेक्शन 261.59 करोड़ पर पहुंच गया है। तरण आदर्श ने जारी किए ताजा आंकड़ो के अनुसार, शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म ‘कबीर सिंह’ (Kabir Singh) बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई जारी है।

इसे भी पढ़े: Box Office Report: ‘दंगल’ और ‘संजू’ ने 24वें दिन ‘कबीर सिंह’ के सामने टेके घुटने, इस मामले में आगे निकले शाहिद कपूर

12 जुलाई को रिलीज हुई ‘कबीर सिंह’ (Kabir Singh) की चौथे हफ्ते की कमाई-

चौथा हफ्ते का शुक्रवार- 2.54 करोड़

चौथा हफ्ते का शनिवार- 3.75 करोड़

चौथा हफ्ते का रविवार- 4.05 करोड़

चौथा हफ्ते का सोमवार- 1.65 करोड़

इसके बाद अब ‘कबीर सिंह’ (Kabir Singh) ने 25 दिनों में 261.59 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम किया हैं। बता दें, चौथे हफ्ते तक ‘कबीर सिंह’ ने 250 करोड़ा का आंकड़ा पार करते हुए 261 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। सामने आए आंकड़ो के अनुसार चौथे हफ्ते में आकर फिल्म का कलेक्शन कुछ धीमी हो गई है।

इसे भी पढ़े: BOX OFFICE पर 'कबीर सिंह' का 'सुपर 30' से सीधा मुकाबला, 24वें दिन कमाई पहुंची इतने करोड़

वैसे आपको बता दें, इस चौथे हफ़्ते में बॉक्स ऑफिस पर ‘कबीर सिंह’ (Kabir Singh) का सीधा मुकाबला ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ (Super 30) के साथ चल रहा हैं।

खैर, ‘कबीर सिंह’ (Kabir Singh) ने शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के अलावा बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी अहम किरदार में दिखाई दे रही हैं। ये फिल्म तेलुगु हिट अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। संदीप रेड्डी वांगा ने तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का भी निर्देशन किया था।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...