‘कबीर सिंह’ बॉक्स ऑफिस अर्ली एस्टिमेट्स: 15वें दिन भी नहीं थमी शाहिद की फिल्म की रफ्तार, कमा डाले इतने करोड़ रुपये

जानिए फिल्म 'कबीर सिंह' की 15वें दिन की कमाई कैसी रहने की उम्मीद है...

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: July 6, 2019 11:33 AM IST

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की नई फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर 15 दिनों का सफर तय कर चुकी है लेकिन फिर भी इस फिल्म की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। 'कबीर सिंह' के बाद रिलीज हुई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं, जितना यह कर रही है। फिल्म ने अपने 15वें दिन भी शानदार कारोबार किया है और लगभग 5.25 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

{इसे भी पढ़ें- इस नई नवेली एक्ट्रेस ने उड़ाई 'कबीर सिंह' की खिल्ली, कहा- मुझे समझ नहीं आया कि आखिर क्यों...?}

बॉक्स ऑफिस इंडिया की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 'कबीर सिंह' की शानदार कमाई 15वें दिन भी जारी रही है, जिससे साफ है कि यह फिल्म अपने तीसरे वीकेंड में भी उम्दा आंकड़े दर्ज कराएगी। 'कबीर सिंह' के बाद 'आर्टिकल 15' और 'मलाल' जैसी बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं, जो बहुत अच्छा कारोबार करने में नाकामयाब रही हैं। इसका भी 'कबीर सिंह' को जबरदस्त फायदा मिल रहा है। फिल्म अभी भी सभी क्षेत्रों में अपने बाद रिलीज हुई फिल्मों से शानदार कारोबार कर रही है।

फिल्म 'कबीर सिंह' की शानदार कमाई का सबसे बड़ा कारण इसका विषय है, जो पूरे देश के युवावर्ग को आकर्षित कर रहा है। फिल्म में शाहिद कपूर ने एक शराबी डॉक्टर का किरदार निभाया है, जो अपने काम में परफेक्ट है लेकिन अपनी लव लाइफ के कारण नशे में डूब चुका है।

{इसे भी पढ़ें- ‘कबीर सिंह’ ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा तो शाहिद कपूर ने कहा ‘मेरे सबसे...’}

'कबीर सिंह' की मुलाकात प्रीति नाम की एक लड़की से कॉलेज के दिनों में हुई थी, जिससे वो दिल-ओ-जान से प्यार करता था। हालांकि कुछ कारणों के चलते दोनों का मिलन नहीं हो पाता है और कबीर सिंह शराब के नशे में डूब जाता है। फिल्म में कबीर सिंह की यही यात्रा दिखाई गई है। शाहिद कपूर की अदाकारी की बात की जाए तो लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं। हर किसी का मानना है कि यह उनके करियर की सबसे शानदार फिल्म है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...