Kabir Singh Box Office Update: 25वें दिन भी शाहिद कपूर की फिल्म का छाया खुमार, Super 30 के आगे भी नहीं है घुटने टेकने को तैयार

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) - कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म सुपर 30 (Super 30) के आगे घुटने टेकने को तैयार नहीं दिखाई दे रही। ये फिल्म शानदार कमाई करते हुए आसानी से आगे बढ़ रही है। देखिए ताजा आंकड़ें।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: July 14, 2019 12:59 PM IST

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। फिल्म 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटा चुकी है और हालिया रिलीज ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म सुपर 30 (Super 30) से भी ये कॉम्पिटीशन से दूर ही दिखाई दे रही है। इसका सबूत है फिल्म को मिले ताजा आंकड़ें। ये फिल्म अच्छी कमाई के आंकड़े पेश करते हुए शान से चौथे हफ्ते में पहुंच गई है।

चौथे शुक्रवार को जहां फिल्म ने 2.54 करोड़ रुपये का कारोबार किया तो वहीं शनिवार को ये आंकड़ा बढ़कर पौने चार करोड़ रुपये हो गया। इसके बाद अभी लग रहा है कि फिल्म रविवार को भी अच्छी कमाई दर्ज कराने वाली है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा 255.89 करोड़ रुपये हो गया है। ये जरुर इस फिल्म के निर्माताओं के लिए बेहद बड़ी बात है।

इसे भी पढ़ें - शाहिद कपूर का खुलासा, पत्नी मीरा ने इस तरह ‘कबीर सिंह’ के लिए मनाया था

इसके साथ ही ये फिल्म शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी दोनों ही कलाकारों के करियर की हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म साबित हो गई है।

देखिए आंकड़ें-

सुपर 30 के सामने भी शान से खड़ी है फिल्म

फिल्म के कारोबार में शनिवार को आई तेजी इस बात का सबूत है कि ये फिल्म ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर फिल्म सुपर 30 (Super 30) के प्रदर्शन से बेअसर ही रहेगी। वैसे भी फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर पहले ही बन चुकी है। अब देखना सिर्फ ये है ये फिल्म कितने दिन और सिनेमाघर पर टिकी रहने वाली है। शाहिद कपूर और कियारा की इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसी के चलते फिल्म के कारोबारी आंकड़ें पर किसी तरह का दबाव दिखाई नहीं पड़ा है।

इसे भी पढ़ें - ‘कबीर सिंह’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद भी बंद हो गई शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘जर्सी’ रीमेक, जानिए कारण

300 पार करने की है उम्मीद

वहीं, फिल्म के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए जरुर ट्रेड एक्सपर्ट्स ये ऐलान कर रहे हैं कि शाहिद और कियारा की ये फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है। अगर ऐसा हुआ तो दोनों ही कलाकारों की ये पहली सोलो फिल्म बनेगी जो 300 की आंकड़ा पार करेगी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...