Kara Box Office Day 2: धनुष की फिल्म की आंधी में उड़ा पूरा बॉक्स ऑफिस,कमाई देखकर फट जाएगी आंखें

Dhanush Mamitha Baiju film Kara Box Office Day 2: फिल्म 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' के घमासान के बीच साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म कारा ने बवाल माट दिया है. इस फिल्म ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे हैं.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 2, 2026 7:05 AM IST

Dhanush Mamitha Baiju film Kara Box Office Day 2: धनुष (Dhanush) साउथ के उन सुपरस्टार्स में से एक हैं जो कि जब जब बॉक्स ऑफिस पर आते हैं बवाल मच जाता है. एक बार फिर से धनुष ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है. उनकी फिल्म फिल्म कारा (Kara) रिलीज हो चुकी है. पहले ही दिन से इस फिल्म ने लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया था. धुरंधर 2 और भूत बंगला जैसी फिल्मों के होते हुए भी धनुष की फिल्म को पसंद किया जा रहा है. इससे पता चलता है कि फैंस धनुष को कितना प्यार करते हैं. अगर बात की जाए कमाई की तो पहले दिन फिल्म कारा ने 5.75 करोड़ रुपए कमाए थे. इसके अलावा कारा ने वर्ल्डवाइड 9.14 करोड़ रुपए एक ही दिन में छाप लिए थे. दूसरे दिन भी फिल्म कारा ने ये बढ़त बरकरार रखी है. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि धनुष की फिल्म को तमिल और तेलुगू में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. वहीं हिंदी सिनेमा में भी लोग धनुष की फिल्म को देखने जा रहे हैं. वहीं बात की जाए दूसरे दिन के कलेक्शन की तो फिल्म कारा ने रिलीज के दूसरे दिन 6.95 करोड़ रुपए की कमाई की है. फिल्म के बिजनेस में दूसरे दिन 29.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

तेलुगू और तमिल बॉक्स ऑफिस पर कैसा है कारा का हाल?

Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो तमिल में इस फिल्म ने 5.85 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं तेलुगू में फिल्म की कमाई 1.10 करोड़ रुपए आंकी जा रही है. कुल मिलाकर देखा जाए तो फिल्म कारा का टोटल नेट कलेक्शन अब 13.15 करोड़ रुपए हो चुका है. कहना गलत नहीं होगा कि धुरंधर 2 और भूत बंगला कारा का कुछ भी नहीं बिगाड़ पाए हैं. फिल्म 'कारा' लगातार नोट छाप रही है.

इन फिल्मों से है कारा को खतरा?

कारा के अलावा इस हफ्ते पिट स्यापा, राजा शिवाजी और एक दिन फिल्में भी हिंदी रीजन में रिलीज हुई हैं. ऐसे में ये फिल्में कारा के लिए सिरदर्द साबित हो सकती हैं. हालांकि वीकेंड पर इन सभी फिल्मों को अपना जादू चलाने का मौका मिलने वाला है. वीकेंड पर हर फिल्म का कलेक्शन सुधर जाता है क्योंकि लोग छुट्टी के दिन फिल्म देखने जाते हैं. हालांकि इन सब फिल्मों में राज शिवाजी फिल्म कारा को कड़ी टक्कर दे रही है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कारा कितने समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिक पाएगी. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…