Also Read
Pati Patni Aur Woh Box Office Record
फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी (Sonu Ke Titu Ki Sweety) के सुपरहिट होते ही नेशनल क्रश बन चुके बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हालिया रिलीज फिल्म पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh) को भी दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। एक्सट्रा मैरिटियल अफेयर का एंगेल लिए इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को दर्शक बड़े चाव से देखने के लिए सिनेमाघर का रुख कर रहे हैं। बीते तीन दिन में हुई इस फिल्म की धाकड़ कमाई इस बात का सबूत है कि एक बार फिर कार्तिक आर्यन का जादू दर्शकों के दिलो-दिमापर पर चल निकला है।
इसे भी पढें- 'Dostana 2' में इस 'स्त्री' एक्टर की हुई एंट्री, पहली बार Janhvi Kapoor और Kartik Aaryan संग करेंगी काम
इसी का असर है कि फिल्म ने एक ही झटके में कार्तिक आर्यन की पिछली 4 रिलीज फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। पहले वीकेंड के बाद ये फिल्म अपने खाते में कुल 35.94 करोड़ रुपये जोड़ने में सफल रही है। इससे पहले कार्तिक आर्यन की पिछली रिलीज फिल्में फर्स्ट वीकेंड की कमाई के आंकड़ें में इससे पीछे ही रही है। इसी के साथ कार्तिक आर्यन की ये फिल्म अब तक रिलीज हुई उनकी फिल्मों की लिस्ट में टॉप वर्स्ट वीकेंड ग्रोसर बन गई है। कार्तिक आर्यन की पिछली रिलीज फिल्मों का पहले वीकेंड पर हाल कुछ ऐसा रहा है।
इसे भी पढें- Sooraj Barjatya के बेटे की फिल्म से बाहर हुए Salman Khan ? हुई इस क्यूट सुपरस्टार की एंट्री
पति पत्नी और वो (2019) - 35.94 करोड़ रुपये
लुका छुपी (2019) - 32.13 करोड़ रुपये
सोनू के टीटू की स्वीटी (2018) - 26.57 करोड़ रुपये
प्यार का पंचनामा (2015) - 22.75 करोड़ रुपये
प्यार का पंचनामा (2011) - 3.25 करोड़ रुपये
कार्तिक आर्यन का चार्म इन दिनों दर्शकों के दिलों पर चढ़ कर बोल रहा है। यहीं नहीं, कई बॉलीवुड की हसीनाएं भी एक्टर के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड हैं। जल्दी ही कार्तिक आर्यन और सारा अली खान (Sara Ali Khan) स्टारर फिल्म आज कल (Aaj Kal) भी सिनेमाघर पहुंचने वाली है। इसके अलावा एक्टर इन दिनों जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ अपनी फिल्म दोस्ताना 2 (Dostana 2) में बिजी है। इतना ही नहीं, कार्तिक आर्यन के हाथ भूषण कुमार के बैनर तले बन रही फिल्म भूल भूलैया 2 (Bhool Bulaiyaa 2) भी है। इस फिल्म में वो कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ ऑन स्क्रीन नजर आएंगे।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...