Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Kesari 2 Box Office Collection 7: 'केसरी 2' का हुआ बुरा हाल, पहले सप्ताह में 50 करोड़ रुपये कमाने को तरसी फिल्म

Akshay Kumar Film Collection: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने फर्स्ट वीक में कितना कलेक्शन किया है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: April 25, 2025 6:48 AM IST

Kesari 2 Box Office Collection 7: 'केसरी 2' का हुआ बुरा हाल, पहले सप्ताह में 50 करोड़ रुपये कमाने को तरसी फिल्म

Kesari 2 Box Office Collection 7: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के टीजर और ट्रेलर आने के बाद काफी बज था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका असर नहीं देखने को मिल रहा है. फिल्म के रिलीज के एक सप्ताह पर भी 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन नहीं हुआ है. फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' के देखने के लिए लोग सिनेमाघरों में नहीं पहुंच रहे हैं. अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई के आंकड़े देखकर मेकर्स निराश होंगे. आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' ने पहले सप्ताह में कितना कलेक्शन कर लिया है.

फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' ने किया इतना कलेक्शन

अक्षय कुमार स्टारर 'केसरी चैप्टर 2' ने बीती 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. अक्षय कुमार की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार किया जाता है लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. उनकी पिछली कुछ फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर मूवीज फ्लॉप साबित हुई हैं. अब फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' का भी हाल बुरा है. 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म ने सातवें दिन 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह से फिल्म 46.10 करोड़ रुपये कमा पाई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताह पूरा कर लिया है लेकिन 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन नहीं कर पाई है. हालांकि, ये आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं.

फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की कहानी

करण सिंह त्यागी के डायरेक्शन में बनी फिल्म फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन और अनन्या पांडे महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड का केस लड़ने वाले वकील सी शंकरन नायर पर बेस्ड है. फिल्म में अक्षय कुमार ने वकील सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है. गौरतलब है कि साल 2025 में अक्षय कुमार की ये दूसरी फिल्म है. इससे पहले उनकी फिल्म 'स्काई फोर्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.