Kesari 2 Box Office Collection 9: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) को सिनेमाघरों में लगे हुए 9 दिन हो चुके हैं. फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' ने रिलीज के बाद दूसरे शनिवार को अच्छा कलेक्शन किया है. इस फिल्म ने सनी देओल की फिल्म 'जाट' और इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' से अच्छी कमाई की. इस तरह से फिल्म को वीकेंड पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' ने पहले सप्ताह में कितना कलेक्शन कर लिया है.
फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की कमाई में हुआ सुधार
अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' ने 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस फिल्म के बज से हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं हो रही है. अक्षय कुमार की फिल्मों का क्रेज लोगों के बीच खत्म हो रहा है. अगर उनकी पिछले 3 साल की फिल्मों की बात की जाए तो 12 में से सिर्फ 1 मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है. अब अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' का वही हाल दिखाई दे रहा है. हालांकि, बीते शनिवार को फिल्म की कमाई के आंकड़ों में सुधार हुआ है. 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' ने 9वें दिन 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह से फिल्म ने 57.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. हालांकि, ये आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं.
2025 में अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म है 'केसरी चैप्टर 2'
अक्षय कुमार की साल 2025 में ये दूसरी फिल्म है. फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' से पहले फिल्म 'स्काई फोर्स' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. करण सिंह त्यागी के डायरेक्शन में बनी फिल्म फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की कहानी की बात की जाए तो तो इसमें जलियांवाला बाग हत्याकांड का केस लड़ने वाले वकील सी शंकरन नायर की कहानी दिखाई गई है. अक्षय कुमार ने फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में वकील सी शंकरन नायर का रोल किया है. फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे भी नजर आ रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates