साउथ स्टार यश और श्रीनिधी की फिल्म 'केजीएफ' को रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं और फिल्म तीसरे हफ्ते में भी दनादन कमाई में लगी हुई है। मूल रुप से कन्नड़ भाषा की इस फिल्म को हिंदी भाषा में भी ढेरों दर्शक मिल रहे हैं। आलम ये है कि रणवीर सिंह-सारा अली खान स्टारर ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' भी इसकी कमाई पर ब्रेक लगाने में नाकामयाब हो रही है।
इस फिल्म को हिंदी भाषा में मिले दर्शकों की भीड़ चौंकाने वाली रही है और रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी फिल्म मजबूती से सिनेमाघरों पर डटी हुई है। कारोबार की बात करें तो ये फिल्म कमाई के मामले में सिर्फ हिंदी भाषा में 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है। फिल्म ने अब तक हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कुल 37.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
देखिए ट्वीट -
#KGF is maintaining the rhythm... Eyes ₹ 40 cr+ mark, an impressive total since it successfully faced two biggies in two consecutive weeks... [Week 3] Fri 90 lakhs, Sat 1.35 cr, Sun 2 cr. Total: ₹ 37.20 cr. India biz. Note: HINDI version.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 7, 2019
#KGF biz at a glance...
Week 1: ₹ 21.45 cr
Week 2: ₹ 11.50 cr
Weekend 3: ₹ 4.25 cr
Total: ₹ 37.20 cr
India biz.
Note: HINDI version.— taran adarsh (@taran_adarsh) January 7, 2019
ये आंकड़े वाकई फिल्म निर्माताओं को खुश कर देने वाले हैं। दिन ब दिन फिल्म टिकट खिड़की पर मजबूती दिखा रही है और लगातार दर्शकों का प्यार पा रही है। यहां नोट करने वाली बात ये है कि फिल्म का कुल बजट करीब 80 करोड़ रुपये का है। इस फिल्म को हिंदी के अलावा चार और भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया था।
खास बात ये है कि इन सभी भाषाओं में फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और सभी जगह ये हिट रही है। इसके अलावा फिल्म को विदेशों में भी अच्छी ओपनिंग मिली और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया है। ये फिल्म 80-90 के दशक के मुंबई के बैकग्राउंड पर आधारित है। फिल्म का लीड स्टार यश एक ऐसे बच्चे के किरदार में दिखाई दिए थे जो कर्नाटक से मुंबई आता है और बड़ा होकर एक शार्प शूटर बनता है। फिल्म के एक गाने 'गली गली' में टीवी से बॉलीवुड स्टार बनी मौनी रॉय भी नजर आई है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...