Love Aaj Kal 2 Early Estimate Day 2: Tanhaji के आगे बुरी तरह लड़खड़ाई Sara Ali Khan और Kartik Aaryan की फिल्म, देखें आंकड़े

Love Aaj Kal 2 Early Estimate Day 2, ead Bollywood News: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म लव आज कल 2 (Love Aaj Kal 2) रिलीज के दूसरे दिन ही धराशादी हो गई। इस फिल्म की कमाई भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: February 16, 2020 11:23 AM IST

Read Bollywood News: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'लव आज कल' (Love Aaj kal) बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म ने पहले ही दिन धुआंधार कमाई करते हुए 12.40 करोड़ रुपये कमा डाले थे। यही वजह है कि, इस मोटी रकम के साथ ही कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की यह फिल्म साल 2020 की दूसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन चुकी है। अब ये तो होना ही था फैंस के साथ साथ क्रिटिक्स को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। वह बात अलग है कि, रिकॉर्ड तोड़ने का यह सिलसिला ज्यादा दिन नहीं चल पाएगा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, दूसरे ही दिन फिल्म लव आजकल के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है।

इसकी एक वजह यह भी मानी जा रही है कि, फिल्म लव आजकल (Love Aaj Kal 2) को लगातार खराब रिव्यू मिल रहे हैं। जिसकी वजह से दर्शक कार्तिक (Kartik Aaryan) और सारा (Sara Ali Khan) की फिल्म से दूरी बना रहे हैं। ऐसे में वीकेंड होने पर भी लव आजकल (Love Aaj Kal 2) को कुछ खास फायदा नहीं हुआ।

(इसे भी पढ़ें:Love Aaj Kal Box Office Record: Tanhaji को छोड़ बाकी इन सभी फिल्मों को Kartik Aaryan ने दे डाली चुनौती, छीन लिया ये मुकाम)

फिल्म लव आजकल (Love Aaj Kal 2) ने शनिवार को लगभग 7.50 करोड़ रुपए की कमाई की है जो कि, पहले दिन का आधा आंकड़ा भी नहीं है। माना जा रहा है कि, पहले दिन वैंलेटाइन डे की वजह से फिल्म ने बढ़िया प्रदर्शन किया था। जिसके बाद अगले ही दिन कमाई में सीधा 40 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

(इसे भी पढ़ें:Love Aaj Kal Box Office Record: पहले दिन अपनी ही इन 5 फिल्मों को Kartik Aaryan ने चटा डाली धूल, लिस्ट देखकर हो जाएंगे दंग)

जिसक वजह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि, फिल्म लव आजकल (Love Aaj Kal 2) को रविवार का भी कुछ खास फायदा नहीं मिलने वाला है। वैसे भी फिल्म लव आजकल (Love Aaj Kal 2) की ऑडियंस काफी सीमित है। जिसकी वजह से दर्शकों का सिनेमाघरों में आना थोड़ा सा मुश्किल ही रहने वाला है।

आंकड़ें बताते हैं कि, लव आजकल (Love Aaj Kal 2) से बहतर प्रदर्शन तो पंगा और छपाक ने कर दिखाया है। इन सब गड़बड़ियों के बाद भी लव आजकल स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के करियर की हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म बन चुकी है। आगे अब ये देखना मजेदार होगा कि, लव आजकल कितने दिन और बॉक्स ऑफिस पर टिक पाएगी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...