Love Insurance Kompany Box Office
Love Insurance Kompany Box Office Day 3: रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है. हर कोई इस फिल्म के बारे में बात कर रहा है. बावजूद इसके सीजनल सिनेमा में फिल्में रिलीज हो रही हैं. हाल ही में मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' और 'लव इंश्योरेंस कंपनी' (Love Insurance Kompany) रिलीज हुई है. डकैत तो धुरंधर 2 का सामना करने की कोशिश कर रही है. वहीं फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' ने भी अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है. रिलीज के तीजरे दिन 'लव इंश्योरेंस कंपनी' की कमाई में तेजी देखने को मिल रही है. अगर आंकड़ों की बात की जाए तो साउथ सुपरस्टार प्रदीप रंगनाथन (Pradeep Ranganathan) की फिल्म ने आज दोपहर 12 बजे तक 1.32 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसके साथ ही फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' का नेट कलेक्शन 16.07 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 18.67 करोड़ रुपए आंका जा रहा है. पूरे इंडिया में फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' के 1,272 शोज दिखाए जा रहे हैं. आपको बता दें कि समय के साथ आंकड़े अभी और बदलने वाले हैं. फाइनल डाटा आने के बाद ही आज की कमाई की फाइनल पिक्चर समझ आएगी.
फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' ने रिलीज के पहले दिन 7.05 करोड़ रुपए की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म की कमाई 7.70 करोड़ रुपए तक जा पहुंची. हालांकि तीसरे दिन फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' की हालत थोड़ी खस्ता हो गई. कुल मिलाकर देखें तो फिल्म तीसरे दिन तक तमिल में 1.07 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं तेलुगू में 25 लाख रुपए का बिजनेस किया. माना जा रहा है कि वीकेंड के मौके पर फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' की कमाई में रात तक बढ़ोतरी हो सकती है. वैसे भी फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' की यूनीक कहानी लोगों को अपनी तरफ खींच रही है.
राउडी पिक्चर्स और सेवन स्क्रीन स्टूडियो की इस फिल्म को विग्नेश शिवन ने बनाया है. इस साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी में प्रदीप रंगनाथन मेन लीड के तौर पर नजर आ रहे हैं. प्रदीप रंगनाथन के अलावा फिल्म में कृति शेट्टी, सीमन, गौरी जी किशन, शाह रा, योगी बाबू, मालविका और सुनील रेड्डी नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी 2040 में सेट की गई है. जहां के लोग LIK नाम के डेटिंग ऐप के जरिए प्यार की तलाश करते हैं और अपने रिश्ते बचाते हैं. हालांकि यहां एक ऐसा लड़का भी है जो कि प्यार में यकीन रखता है. वो एक लड़की के प्यार में पड़ जाता है. प्यार में पड़ने के बाद ये लड़का इस डेटिंग एप को चैलेंज करता है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…