Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Maidaan Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की 'मैदान' के कलेक्शन में आई गिरावट, देखें आंकड़े

Ajay Devgn Maidaan Collection: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' के कलेक्शन में दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि फिल्म 'मैदान' अब तक कितना कलेक्शन किया है।

By: Shashikant Mishra  |  Published: April 13, 2024 2:44 PM IST

Maidaan Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की 'मैदान' के कलेक्शन में आई गिरावट, देखें आंकड़े

Maidaan Box Office Collection: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। फिल्म ने जहां पहले दिन ठीक कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को शुक्रवार को गुरुवार जितने दर्शक नहीं मिले और कमाई में कमी आई। उधर, इस फिल्म के आगे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' भी सिनेमाघरों में लगी है। आइए जानते हैं कि अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' ने दो दिन में कितना कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म 'मैदान' की कमाई में आया ड्रॉप

एंटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री के सितारे अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को बुधवार को रिलीज किया गया था लेकिन उस दिन सिर्फ पेड प्रीव्यू हुआ। इस फिल्म को गुरुवार को सभी के लिए रिलीज कर दिया गया था। फिल्म 'मैदान' ने बुधवार और गुरुवार को मिलाकर 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब फिल्म के शुक्रवार को कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। अजय देवगन की फिल्म ने दूसरे दिन यानी गुरुवार को सिर्फ 3 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' ने अब तक 10.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब देखने वाली बात होगी कि आगे ये फिल्म किस तरह से कलेक्शन करती है।

फिल्म 'मैदान' पर भारी पड़ी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां'

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से क्लैश हुआ है। फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने अब तक फिल्म 'मैदान' से अच्छी की है। अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। इस फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के रोल नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि सैयद अब्दुल रहीम के नेतृत्व में साल 1951 में दिल्ली के एशियन गेम्स भारत ने पहली बार गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया।