Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Maidaan Vs BMCM Box Office Day 1: 'मैदान' पर भारी पड़ी 'बड़े मियां छोटे मियां', पहले दिन होगी धांसू कमाई

Maidaan Vs Bade Miyan Chote Miyan Box Office Day 1 Collection: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन स्टारर फिल्म 'मैदान' को पहले दिन सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से करारी टक्कर मिली है। इन दोनों फिल्मों में से किस फिल्म ने मोटी कमाई की है।

By: Shivani Bansal  |  Published: April 11, 2024 9:16 PM IST

Maidaan Vs BMCM Box Office Day 1: 'मैदान' पर भारी पड़ी 'बड़े मियां छोटे मियां', पहले दिन होगी धांसू कमाई

Maidaan Vs Bade Miyan Chote Miyan Box Office: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की 'मैदान' और अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। इन दोनों ही फिल्मों ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है। इस पर हर किसी की नजर है। फिल्म के ट्रेड के आंकड़े भी अब सामने आने शुरू हो चुके हैं। जिसके मुताबिक इन दोनों ही फिल्मों के बीच ईद 2024 के दिन तगड़ा कॉम्पिटिशन देखा गया है। सामने आ रहीं लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म स्टार अजय देवगन की पिछली रिलीज मूवी 'शैतान' की तुलना में धीमी रफ्तार में कमाई हासिल की है। जबकि, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

'मैदान' पर भारी पड़ी 'बड़े मियां छोटे मियां'

एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में इन दोनों फिल्मों के आंकड़ें सामने आने लगे हैं। सैक्निल्क.कॉम की एक रिपोर्ट की मानें तो बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की हालिया रिलीज मूवी 'मैदान' ने पहले दिन अपने खाते में अब तक कुल 5.73 करोड़ रुपये जोड़े हैं। फिल्म ने करीब 3 करोड़ रुपये पहले दिन पेड रिव्यूज से हासिल किए थे। जबकि, ओपनिंग डे में फिल्म ने अपने खाते में और करीब 3 करोड़ रुपये हासिल किए हैं। हालांकि अभी इवनिंग शोज के कलेक्शन जुड़ने में वक्त है। इस हिसाब से माना जा रहा है कि मूवी पहले दिन करीब 6-7 करोड़ रुपये की रेंज में ओपनिंग लेने वाली है।

जबकि, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर मूवी 'बड़े मियां छोटे मियां' ने पहले दिन अच्छी ओपनिंग ली है। 'मैदान' के सामने अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मूवी ने अच्छी ओपनिंग लेते हुए अपने खाते में अब तक कुल 13 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की फिल्म के भी अभी इवनिंग कलेक्शन की जानकारी सामने आना अभी बाकी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये मूवी पहले दिन करीब 14-15 करोड़ रुपये की रेंज में कमाई कर सकती है।

कितने करोड़ रुपये में बनी है 'मैदान'-'बड़े मियां छोटे मियां'

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मूवी 'मैदान' को मेकर्स ने करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। जबकि, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बिग बजट मूवी 'बड़े मियां छोटे मियां' को मेकर्स ने कथित तौर पर करीब 350 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ये आने वाले दिनों में ये दोनों फिल्में कैसा कारोबार हासिल करेंगी।


About the Author

Shivani Bansal