Read Bollywood News: बॉलीवुड स्टार आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और दिशा पाटनी (Disha Patani) स्टारर फिल्म मलंग (Malang) रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले दिन काफी क्रेज देखने को मिला है। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से खास अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है और इसे बेहद खराब नंबर्स मिले है। लेकिन शुरूआती तौर पर ये फिल्म दर्शकों को पसंद आती दिख रही है। मोहित सूरी (Mohit Suri) की फिल्मों के दीवाने दर्शकों ने इस फिल्म को शानदार बताया है। हालांकि कुछ दर्शक ऐसे भी है जो इस बार मोहित सूरी (Mohit Suri) से निराश है। लेकिन पहले दिन फिल्म ने सिनेमाघरों पर जबरदस्त शुरुआत की है। Also Read - #BLBestOf6: 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर', 'सूर्यवंशी', 'छपाक' और 'थप्पड़' में से किस फिल्म का ट्रेलर आपको आया था सबसे ज्यादा पसंद? तुरंत करें वोट
(इसे भी पढ़ें -Malang Movie Review: अनिल कपूर और कुणाल खेमू की दमदार एक्टिंग के सामने फींकी नजर नहीं आई आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री) Also Read - #BLBestOf6: ‘तान्हाजी’, ‘मलंग’ या ‘थप्पड़’ किसे मिलना चाहिए बेस्ट फिल्म 2020 का अवॉर्ड? वोट करके जल्दी दें जवाब
फिल्म को देखने मॉर्निंग शोज में ही जबरदस्त भीड़ देखी गई है। इतना ही नहीं, सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने मॉर्निंग शोज में ही करीब 20-22 फीसदी की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट दर्ज कराई है। ऐसे में लग रहा है कि फिल्म की ओपनिंग शानदार रहने वाली है। अब अगर बात करें फिल्म की ओपनिंग को लेकर तो बॉलीवुड लाइफ ने हाल ही में ट्रेड एक्सपर्ट विशेक चौहान (Vishek Chauhan) से बात की। फिल्म मलंग (Malang) को लेकर उन्होंने भी कहा है कि इस फिल्म को लेकर दर्शकों में दिख रहा क्रेज और फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट को देखते हुए उम्मीद है कि फिल्म अच्छी ओपनिंग दर्ज करा लेगी। इसके अलावा मोहित सूरी (Mohit Suri) के निर्देशन का भी फायदा फिल्म को पहले दिन मिलने वाला है। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट ने कयास लगाया है कि ये फिल्म पहले दिन आराम से 7-8 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज करा सकती है। Also Read - #BLBestof6: तापसी पन्नू, दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत सहित इन 6 अदाकाराओं में से चुनिए बेस्ट एक्सट्रेस
(इसे भी पढ़ें -Kiara Advani ने हथियाई एक और बड़ी फिल्म, John Abraham और Aditya Roy Kapur के साथ बनेगी जोड़ी)
इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur), दिशा पाटनी (Disha Patani) कुणाल खेमू (Kunal Khemmu) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) जैसे स्टार्स है। इस फिल्म में मोहित सूरी (Mohit Suri) ने एक बार फिर से अपने चिर-परिचित अंदाज में लव स्टोरी के साथ-साथ क्राइम की दुनिया को भी दिखाने की कोशिश की है। हालांकि फिल्म के डबल डिजिट में ओपनिंग की उम्मीदें बेहद कम है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...