अनुराग कश्यप की हालिया रिलीज फिल्म मनमर्जियां को न केवल क्रिटिक्स की ओर से पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं, बल्कि आॅडियंस की ओर से भी उनकी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि उनके डायहार्ट फैंस यह भी कह रहे हैं कि 'मनमर्जियां' में अनुराग कश्यप की फिल्ममेकिंग की झलक कम ही नजर आ रही है। खैर, फिल्म ने शानदार माउथ पब्लिसिटी के दम पर पिछले चार दिनों में बॉक्स आॅफिस पर 16.43 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ये कमाई उनकी पिछली कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन से ज्यादा है।
'मनमर्जियां' एक रोमांटिक ड्रामा है जिसके केन्द्र में तीन किरदार रॉबी (अभिषेक बच्चन), रूमी (तापसी पन्नू) और विक्की (विक्की कौशल) हैं। इन तीनों ही किरदारों के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है। फिल्म की कहानी सामान्य ही है, लेकिन इसके किरदार जिस ढंग से रचे गए हैं वह आॅडियंस का ध्यान खींच रहे हैं। फिल्म के संगीत की भी काफी सराहना हो रही है। फिल्म को आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कनिका ढिल्लन की इस कहानी में अमित त्रिवेदी ने अपनी धुनों से रंग भरा है।
#Manmarziyaan remains on the lower side on Day 4 [Mon]… Fri 3.52 cr, Sat 5.11 cr, Sun 5.70 cr, Mon 2.10 cr. Total: ₹ 16.43 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 18, 2018
फिल्म के बिजनेस की बात करें तो तापसी पन्नू, विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन के लीड रोल वाली 'मनमर्जियां' ने 43 दिन में 16.43 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म के कलेक्शन को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा- 'चौथे दिन मनमर्जियां की कमाई में गिरावट आई है। शुक्रवार को फिल्म ने 3.52 करोड़, शनिवार को 5.11 करोड़, रविवार को 5.70 करोड़ और सोमवार को 2.10 करोड़ की कमाई की है।' ऐसे में देखें तो फिल्म ने सोमवार को सबसे कम कमाई की है। खैर, अनुराग कश्यप की 'मनमर्जियां' ने उनकी ही कई पिछली फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इनमें फिल्ममेकर की इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'मुक्काबाज' भी शामिल है। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की जर्नी आगे कहां जाकर थमती है।