'Mardaani 2' Box Office Collection Day 2: Rani Mukerji की फिल्म ने दूसरे दिन दर्ज कराई लगभग 50% की उछाल, देखें आंकड़े

'Mardaani 2' Box Office Collection Day 2: अदाकारा रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 ने दो दिनों में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर डाला है, देखें पूरी रिपोर्ट

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: December 15, 2019 7:24 PM IST

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी ने आपको अपनी सुबह की एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी थी कि रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की मर्दानी 2 (Mardaani 2) ने अपने दूसरे दिन शानदार आंकड़े दर्ज कराते हुए लगभग 50 प्रतिशत की छलांग मारी है, जिस पर अब ट्रेड पंडितों ने भी मुहर लगा दी है। अगर ट्रेड के गलियारों से सामने आने वाली खबरों की मानें तो रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) स्टारर फिल्म मर्दानी 2 (Mardaani 2) ने अपने दूसरे दिन 6.55 करोड़ रुपये की कमाई की है और अब तक अपने खाते में कुल मिलाकर 10.35 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया है कि मर्दानी 2 (Mardaani 2), रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की आखिरी 2 सोलो रिलीज फिल्मों 'हिचकी' और 'मर्दानी' से बेहतर परफॉर्म कर रही है।

{इसे भी पढ़ें- 'Mardaani 2' Public Review: रानी मुखर्जी की फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने लगाई दबंग सीरीज की क्लास, कहा 'ऐसी फिल्में बननी चाहिए, ना कि...'}

फिल्म मर्दानी 2 (Mardaani 2) ने अपने दूसरे दिन जिस तरह के आंकड़े दर्ज कराए हैं, उन्हें देखने के बाद ट्रेड पंडितों ने यह ऐलान कर दिया है कि रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म की कमाई में तीसरे दिन भी उछाल दर्ज की जाएगी। इसका कारण फिल्म को पब्लिक से मिलने वाला शानदार रिस्पांस है। जो भी दर्शक सिनेमाघर से बाहर आ रहा है वो रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म की तारीफ कर रहा है और कह रहा है कि उन्होंने आज के समय से सरोकार रखने वाला मुद्दा पर्दे पर पेश किया है।

देखिए मर्दानी 2 का पब्लिक रिव्यू:

{इसे भी पढ़ें- 'Mardaani 2' Movie Review: स्क्रीन पर शेरनी की तरह दहाड़ती हैं Rani Mukerji}

बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए पब्लिक ने कहा है, 'मर्दानी 2 (Mardaani 2) में जो विषय दिखाया गया है, वो सीधा समाज की सोच पर वार करेगा। इसमें दिखाने की कोशिश की गई है कि हमारा समाज महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रति कितना गंभीर है ? ऐसी फिल्में बॉलीवुड को जरूर बनाना चाहिए क्योंकि यह सभी को सोच में डालती हैं कि उन्हें कैसा समाज चाहिए ?' अगर फिल्म मर्दानी में रानी मुखर्जी की अदाकारी की बात की जाए तो उसकी खूब तारीफ हो रही है। दर्शकों का मानना है कि रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने शिवाजी शिवानी राय के किरदार में जान भर दी है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...