Mardaani 2 Box Office Collection Day 3: रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) पिछले काफी समय से 'मर्दानी 2' (Mardaani 2) को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। ये फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले रानी से इस फिल्म को खूब प्रमोट किया था। बता दें, फिल्म रिलीज हुए तीन दिन हो गए है और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धासूं कमाई करती दिखाई दे रही हैं। तीसरे दिन यानी रविवार को 'मर्दानी 2' में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए चौका दिया है। रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' के शुरूआती आकड़ो को देखा जाए तो रविवार को फिल्म 10 करोड़ रुपये की कमाई करेंगी। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 20.35 करोड़ रुपये के पार हो जाएगी। आपको ये भी बताना जरुरी है कि अभी तक इस फिल्म का आधिकारिक आंकड़ें नहीं आए हैं ।
मालूम हो कि रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की फिल्म 'मर्दानी 2' ने पहले दिन 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म में 6.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 'मर्दानी 2' फिल्म बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ओपनिंग फिल्म बन गयी। वैसे आपको बता दें, दर्शकों को रानी मुखर्जी के अभिनय के अलावा फिल्म की कहानी भी बहुत पसंद आ रही है । बता दें, फिल्म समीक्षक को रानी मुखर्जी का किरदार काफी दमदार लगा है। फिल्म में इस बार सीरियल किलर की कहानी दिखाई गई है जोकि लड़कियों को अपना निशाना बनाता है। रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) का किरदार पुलिस अफसर शिवानी रॉय का है।
'मर्दानी 2' (Mardaani 2) रिलीज से पहले मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किया था। इसके बाद दर्शकों के बीच फिल्म देखने को लेकर उत्साह देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर रानी की 'मर्दानी 2' (Mardaani 2) की टक्कर इमरान हाशमी और ऋषि कपूर की फिल्म 'द बॉडी' (The Body) से थे। दोनों भी एक साथ एक दिन रिलीज हुई थी।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...