बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की हालिया रिलीज फिल्म मर्दानी 2 (Mardaani 2) को पब्लिक से जैसा रिस्पांस मिला था, उसके बाद यह बात हर ट्रेड पंडित कह रहा था कि फिल्म अपने दूसरे दिन जबरदस्त उछाल दर्ज कराएगी और ऐसा हुआ भी है। फिल्म मर्दानी 2 (Mardaani 2) ने पहले दिन 3.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जो दूसरे दिन बढ़कर लगभग 6.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म मर्दानी 2 (Mardaani 2) ने अपने दूसरे दिन लगभग 75-80% की उछाल दर्ज कराई है, जो कि बहुत ही खुशी की बात है। रिपोर्ट में इस बात की जानकारी भी दी गई है कि फिल्म मर्दानी 2 (Mardaani 2) अपनी सीरीज की पहली फिल्म मर्दानी के मुकाबले ज्यादा बेहतर परफॉर्म कर रही है।
{इसे भी पढ़ें- 'Mardaani 2' Movie Review: स्क्रीन पर शेरनी की तरह दहाड़ती हैं Rani Mukerji}
फिल्म मर्दानी 2 (Mardaani 2) में रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने शिवानी शिवाजी राय का किरदार निभाया है जो कि एक महिला पुलिस ऑफिसर है और उसके क्षेत्र में एक ऐसा नाबालिक अपराधी घूम रहा है जो लगातार महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। शिवानी शिवाजी राय और उसकी पुलिस फोर्स इस अपराधी से बहुत परेशान है और इसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहती है। पुलिस और अपराधी के बीच लगी इसी भागदौड़ को रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 (Mardaani 2) दर्शकों के सामने पेश करती है।
{इसे भी पढ़ें- 'Mardaani 2' Public Review: रानी मुखर्जी की फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने लगाई दबंग सीरीज की क्लास, कहा 'ऐसी फिल्में बननी चाहिए, ना कि...'}
फिल्म मर्दानी 2 (Mardaani 2) की सबसे अच्छी बात इसका संदेश है जो रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) अपने मोनोलॉग से दर्शकों के देती हैं। रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म दर्शकों को एक अच्छा समाज बनाने का संदेश देती है ताकि सभी के घर की महिलाएं सुरक्षित रहे। फिल्म का विषय और इसका संदेश ही दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और हर कोई इसकी तारीफ करता हुआ थिएटर से बाहर आ रहा है। मर्दानी 2 (Mardaani 2) में रानी मुखर्जी ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी है, जिसके लिए उन्हें दर्शकों का खूब सारा प्यार मिल रहा है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...