Rani Mukerji in Mardaani 2
Mardaani 2 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) इन दिनों अपनी रिलीज हुई फिल्म 'मर्दानी 2' (Mardaani 2) को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करती दिखाई दे रही है। दर्शकों को एक्ट्रेस रानी का दमदार किरदार बहुत पसंद आ रहा हैं शायद यहीं वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धासूं कमाई करती नजर आ रही है। शुक्रवार को जब ये फिल्म रिलीज हुई तब 'मर्दानी 2' (Mardaani 2) ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 3.80 करोड़ रूपये का कलेक्शन अपने नाम किया। दूसरे दिन यानी शनिवार को 6.55 करोड़ रूपये और रविवार को 7.80 करोड़ रूपये की कमाई की थी। इसके बाद सोमवार को इस फिल्म ने 3 करोड़ रुपये के बीच बिजनेस किया है। इसके बाद फिल्म की कमाई 21 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है। आपको ये भी बता दें, आधिकारिक आकड़े आना अभी बाकी है।
'Mardaani 2' की सफलता के बाद शिरडी के सांई बाबा के दर पहुंची Rani Mukerji, हाथ जोड़कर टेका मत्था
#Mardaani2 has a power-packed weekend... Admirable growth on Day 2 and 3 demonstrates power of solid content... Solid trending indicates, #Mardaani2 should stay strong on weekdays... Fri 3.80 cr, Sat 6.55 cr, Sun 7.80 cr [double of Day 1]... Total: ₹ 18.15 cr. #India biz. ???
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 16, 2019
'मर्दानी 2' (Mardaani 2) की इस सफलता के बाद रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) सोमवार की सुबह शिरडी के साईं बाबा दरबार में पहुंची थी। रानी ने इस दौरान साईं बाबा के सामने आराधना करते हुए माथा टेका। सोशल मीडिया पर रानी मुखर्जी की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। खैर, बात अगर 'मर्दानी 2' (Mardaani 2) की करें तो, एक्ट्रेस इस फिल्म में फिर से एक बार शिवानी शिवाजी राव के रोल में दिखाई दी। दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी उनके किरदार की और अभिनय की तारीफ की है।
'मर्दानी 2' (Mardaani 2) फिल्म में रानी मुखर्जी सीरियल किलर से लड़ती हुई दिखाई दी। जोकि मासूम लड़कियों को अपना शिकार बनाता है। फिल्म रिलीज से पहले रानी ने इस फिल्म का खूब प्रमोशन किया था। रानी मुखर्जी इस दौरान कई इवेंट में दिखाई दी। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रेलर और पोस्टर भी जारी किया था। दर्शकों ने फिल्म देखने से पहले इसे भी बहुत पसंद किया था। बात दें, साल 2014 में 'मर्दानी' रिलीज हुई थी।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...