रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) के लिए बॉक्स ऑफिस का दूसरा हफ्ता काफी चैलेंज से भरा हुआ साबित हो रहा है. रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार के आंकड़े बताते हैं कि फिल्म अब धीरे-धीरे आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रही है. 'बॉर्डर 2' जैसी बड़ी फिल्म और नए रिलीज हुए कंटेंट के बीच रानी की इस फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखने की पूरी कोशिश की है. आइए जानते हैं 14वें दिन की कमाई और फिल्म की अब तक की स्थिति.
14वें दिन का कैसा रहा हाल
फिल्म ने अपने दूसरे गुरुवार यानी 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सुस्त रफ्तार दिखाई है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 14वें दिन लगभग 78 लाख का कलेक्शन किया है. यह आंकड़े खबर लिखे जाने तक का है. बाद में यह आंकड़े बदल सकते हैं. इस कमाई के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 40.58 करोड़ के आसपास पहुंच गया है. दुनिया भर में फिल्म ने 62 करोड़ के करीब का ग्रॉस बिजनेस कर लिया है, जो इस फ्रेंचाइजी के लिए एक ठीक ठाक आंकड़ा है.
बॉक्स ऑफिस पर सुस्ती के पीछे के कारण
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी सिनेमाघरों में मजबूती से डटी हुई है. मास ऑडियंस और मल्टीप्लेक्स का एक बड़ा हिस्सा अब भी 'बॉर्डर 2' की तरफ खिंचा चला जा रहा है, जिससे 'मर्दानी 3' को स्क्रीन शेयरिंग में घाटा हुआ है. गुरुवार किसी भी फिल्म के लिए हफ्ता खत्म होने का दिन होता है. वर्किंग डे होने के कारण दर्शकों की संख्या कम रही, जिसका असर सीधे कलेक्शन पर दिखा है. 'मर्दानी 3' एक डार्क और सीरियस क्राइम थ्रिलर है. इस तरह की फिल्मों की एक टारगेट ऑडियंस होती है, जो शुरुआती दिनों में फिल्म देख चुकी है.
फिल्म ने अब तक कितनी की कमाई
फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ की कमाई से ओपनिंग की. वहीं फिल्म ने एक हफ्ते में 26.3 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने 8वें दिन 1.85 करोड़ की कमाई की. 9वें दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ का कलेक्शन किया और 10वें दिन इस फिल्म ने 4.25 करोड़ की कमाई की. वहीं इस फिल्म ने दूसरे सोमवार को 1.2 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म ने 12वें दिन 1.6 करोड़ का कारोबार किया. फिल्म ने 13वें दिन 1.1 करोड़ का कारोबार किया. वहीं इस फिल्म ने 14वें दिन 78 लाख की कमाई की है. इस तरह से फिल्म ने अब तक 40.58 करोड़ की कमाई की है. मर्दानी 3 के लिए आगे आने वाले दिन बहुत मुश्किलों से भरे होंगे. इस फिल्म को आगे शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' (O Romeo) के साथ टिकना होगा. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates