Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Mardaani 3 Box Office Collection Day 18: तीसरे सोमवार को 'मर्दानी 3' का बुरा हुआ हाल, 18 दिनों में इतनी हुई कमाई

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल से आगे बढ़ रही है. फिल्म की कमाई और इसका कलेक्शन बहुत धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है. आइए जानते हैं फिल्म ने 18 दिनों में कितनी कमाई की है?

By: Shreya Pandey  |  Published: February 16, 2026 10:11 PM IST

Mardaani 3 Box Office Collection Day 18: तीसरे सोमवार को 'मर्दानी 3' का बुरा हुआ हाल, 18 दिनों में इतनी हुई कमाई
mardaani 3

रानी मुखर्जी की पावर-पैक परफॉर्मेंस और शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार अवतार वाली फिल्म 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) ने अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. हालांकि, फिल्म के लिए तीसरा वीकेंड तो ठीक था लेकिन वीक डे में फिल्म की कमाई सीधे कम हो गई है. शुरुआती दो हफ्तों में नॉर्मल कमाई करने के बाद, 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है. आइए जानते हैं 'मर्दानी 3' के 18वें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों और फिल्म की टोटल कमाई के बारे में.

18वां दिन का कलेक्शन

किसी भी फिल्म के लिए तीसरा सोमवार अग्निपरीक्षा की तरह होता है, और 'मर्दानी 3' इस परीक्षा में थोड़ी कमजोर पड़ती दिख रही है. रविवार की तुलना में फिल्म के कलेक्शन में करीब 65% की गिरावट आई है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपने 18वें दिन महज 34 लाख का कारोबार किया है. सोमवार को मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन दोनों ही जगहों पर दर्शकों की संख्या काफी कम रही. मॉर्निंग और नून शो में ऑक्यूपेंसी 8-10% के करीब दर्ज की गई.

बॉक्स ऑफिस पर अब तक का सफर

मर्दानी 3 ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 26.3 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने 14.6 करोड़ का कारोबार किया. फिल्म ने 15वें दिन महज 6 लाख की कमाई की. फिल्म के 16वें दिन के कलेक्शन में उछाल आया और फिल्म ने 1.65 करोड़ की कमाई की. फिल्म के लिए तीसरा संडे भी शानदार रहा. फिल्म ने 17वें दिन 1.1 करोड़ का कारोबार किया. लेकिन तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई. फिल्म ने 18वें दिन सिर्फ 34 लाख की कमाई की. अब तक फिल्म ने 44.59 करोड़ की कमाई की है.

कलेक्शन गिरने की बड़ी वजहें

वर्किंग मंडे होने के कारण वर्किंग रहने वाले लोग और छात्र सिनेमाघरों से दूर रहे. मर्दानी जैसी 'सीरियस' और 'क्राइम-थ्रिलर' फिल्मों के लिए दर्शक मुख्य रूप से वीकेंड पर ही थिएटर का रुख करते हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल शाहिद कपूर की 'O Romeo' और सनी देओल की 'Border 2' जैसी फिल्मों का कब्जा है. इसके अलावा, छोटे बजट की कुछ नई फिल्मों ने भी 'मर्दानी 3' के स्क्रीन काउंट और शोज पर असर डाला है. 'मर्दानी 3' एक महिला प्रधान और सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म है. इस तरह की फिल्मों का एक निश्चित दर्शक वर्ग होता है. 18 दिनों के बाद, फिल्म अपनी सैचुरेशन लिमिट के करीब पहुंचती दिख रही है.

क्या 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी?

फिल्म का कुल कलेक्शन अब 45 करोड़ के पार पहुंच चुका है. हालांकि सोमवार की रफ्तार धीमी है, लेकिन फिल्म को 50 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए अब भी करीब 6 करोड़ की दरकार है. अगर फिल्म कामकाजी दिनों में 50-60 लाख की औसत कमाई बनाए रखती है और चौथे वीकेंड पर थोड़ा उछाल लेती है, तो यह 50 करोड़ का माइलस्टोन छू सकती है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.