Mastiii 4 Vs 120 Bahadur Collection Day 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख की फिल्म 'मस्ती 4' (Mastiii 4) लोगों को एंटरटेनमेंट कर रही है. फिल्म को देखने के लिए लोग सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. 'मस्ती 4' फेंचाइजी की ये चौथी फिल्म जबसे अनाउंस हुई तब से इसका इंतजार किया जा रहा था. 21 नवंबर को बड़े पर्दे पर आई इस फिल्म को ठीक रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म 'मस्ती 4' के साथ ही सिनेमाघरों में फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' (120 Bahadur) भी रिलीज हुई है. दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रभावित हुआ है. आइए जानते हैं कि विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख की फिल्म 'मस्ती 4' और फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है.
'मस्ती 4' और '120 बहादुर' की दूसरे दिन की कमाई
विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख की फिल्म 'मस्ती 4' और फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' सिनेमाघरों में लगी हैं. दोनों फिल्मों को एक जैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक फिल्म एडल्ट कॉमेडी है तो दूसरी देशभक्ति से भरपूर है. 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख की फिल्म 'मस्ती 4' ने दूसरे दिन 2.75 करोड़ रुपये कमाए हैं और इस तरह से दो दिन का कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' ने दूसरे दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए दो दिनों में 6.25 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं. दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना करें दूसरे दिन फिल्म '120 बहादुर' ने फिल्म 'मस्ती 4' से ज्यादा कमाई की है. जबकि ओपनिंग डे पर फिल्म 'मस्ती 4' ने फिल्म '120 बहादुर' से ज्यादा कमाई की थी.
फिल्म '120 बहादुर' की कहानी सच्ची घटना पर है बेस्ड
मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मस्ती 4' और रजनीश राजी के डायरेक्शन में बनी फिल्म '120 बहादुर' बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं. अब देखने वाली बात होगी कि ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुल कितना कलेक्शन करती हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates