Dacoit Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर लुटी 'डकैत', 'भूत बंगला' की एंट्री से पहले ही फिल्म का बोरिया-बिस्तर गोल?

Dacoit Box Office Collection: अनुराग कश्यप की फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' ने 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच रिलीज हुई थी और इसके 7 दिनों के कलेक्शन को देखकर लगता है कि, ये 'भूत बंगला' की रिलीज से पहले ही अपना बोरिया-बिस्तरा गोल कर लेगी.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: April 16, 2026 11:12 PM IST

Dacoit Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' (Dacoit) ने 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की आंधी के बीच रिलीज होने का रिस्क लिया था, जिसका खामियाजा अब ये मूवी भुगत रही है. आदिवि शेष (Adivi Shesh) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की ये हिंदी-तेलुग फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे अभी थिएटर्स में आए सिर्फ 7 (Dacoit Box Office Collection Day 7) दिन हुए हैं, लेकिन इसकी कमाई चंद रुपयों पर आ पहुंची है.

'डकैत' में आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की एक्टिंग और केमिस्ट्री लोगों को पसंद तो आ रही है, लेकिन फिल्म की सुस्त रफ्तार ने सातवें दिन ही सरेंडर कर दिया. एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का जलवा था, वहीं अब दूसरी तरफ अक्षय कुमार मच अवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' भी रिलीज के लिए तैयार है. ऐसे में 'डकैत' के लिए अपनी साख बचाना नामुमकिन सा लग रहा है. तो चलिए जानते हैं 7वें दिन अनुराग कश्यप की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा.

7वें दिन कितना रहा Dacoit का कलेक्शन?

सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' (Dacoit Box Office Collection) ने 7वें दिन महज 1.08 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. वहीं इसके पहले छठे दिन इसका कलेक्शन 1.55 करोड़ देखा गया था और 5वें दिन इसने 3.00 करोड़ रुपए की कमाई की थी. हालांकि, 7वें दिन 'डकैत' रुपयों के लिए बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखी.

Dacoit का अब तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं अगर बात करें 'डकैत' (Dacoit Worldwide Collection) के अब तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो ये आंकड़ा 40 करोड़ के पार पहुंच गया है. आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ने भारत में कुल 28.13 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 32.76 करोड़ रुपए हो चुका है. अगर बात करें वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो ये दुनियाभर में अब तक 43.89 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है.

Dacoit की स्टारकास्ट और कहानी?

10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'डकैत: एक प्रेम कथा' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें प्यार, धोखे और बदले की कहानी को दिखाया गया है. इसमें आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं और ये एक पैन इंडिया मूवी है, जिसे तेलुगु और हिंदी दो भाषाओं में रिलीज किया गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…