Film 83 Vs Shyam Singha Roy on Christmas 21: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की रुकी हुई फिल्म 83 (Film 83) इस क्रिसमस पर सिनेमाघरों में कदम रखने वाली है। डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) की यह फिल्म साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है, जिसे भारतीय टीम ने कपिल देव की कप्तानी में जाती था। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म से सामने आए रणवीर सिंह के लुक पोस्टर्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और सभी इस मूवी का इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म 83 कुछ वक्त पहले तक क्रिसमस पर रिलीज होने वाली सोलो मूवी थी लेकिन अब इसके सामने साउथ के एक बड़े स्टार की चुनौती है। साउथ एक्टर नानी (Nani) ने कुछ देर पहले ही अपनी नई फिल्म 'श्याम सिंघा रॉय' (Shyam Singha Roy) की रिलीज डेट का ऐलान किया है। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए नानी ने बताया है कि उनकी फिल्म 24 दिसम्बर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीट के माध्यम से बताया है, ‘नानी की फिल्म श्याम सिंघा रॉय इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में कीर्ति सुरेश और साई पल्लवी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।’
NANI'S NEW FILM ON CHRISTMAS 2021... #ShyamSinghaRoy - starring #Nani - to release in *cinemas* on 24 Dec 2021 #Christmas... Will release in #Telugu, #Tamil, #Kannada and #Malayalam... Costars #SaiPallavi, #KrithiShetty and #MadonnaSebastian. pic.twitter.com/p653OcbFMd
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 18, 2021
फिल्म 'श्याम सिंघा रॉय' की रिलीज से 83' के बिजनेस पर काफी असर पड़ सकता है। रणवीर सिंह की 83' अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी। रणवीर सिंह की यह पैन इंडिया मूवी पूरे देश का मनोरंजन करने आ रही है लेकिन नानी की साउथ में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। श्याम सिंघा रॉय की वजह से फिल्म 83' का साउथ बिजनेस उम्मीद से कम रह सकता है।
फिल्म 83' में रणवीर सिंह के साथ-साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी नजर आएंगी। वो कपिल देव की पत्नी रूमी देव का किरदार प्ले करती दिखेंगी। फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण ने भी अपना पूरा लुक बदला है। वैसे आपक क्रिसमस पर पहले किस मूवी का टिकिट खरीदेंगे, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।